दिल्ली विद्युत बोर्ड के पेंशनर्स को दिल्ली सरकार का तोहफा, ग्रेच्युटी लिमिट बढ़ाकर कर दी 25 लाख

दिल्ली सरकार ने रिटायर कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए दिल्ली विद्युत बोर्ड (DVB) के पेंशनर्स के लिए ग्रेच्युटी की अधिकतम लिमिट 20 लाख से बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दी है

अपडेटेड Jul 22, 2025 पर 8:15 PM
Story continues below Advertisement
दिल्ली सरकार ने रिटायर कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए दिल्ली विद्युत बोर्ड (DVB) के पेंशनर्स के लिए ग्रेच्युटी की अधिकतम लिमिट 20 लाख से बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दी है।

दिल्ली सरकार ने रिटायर कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए दिल्ली विद्युत बोर्ड (DVB) के पेंशनर्स के लिए ग्रेच्युटी की अधिकतम लिमिट 20 लाख से बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दी है। यह नई व्यवस्था 1 जनवरी 2024 से प्रभावी मानी जाएगी। इस फैसले का लाभ फिलहाल लगभग 500 पेंशनर्स को मिलने की उम्मीद है।

दिल्ली के बिजली मंत्री आशीष सूद ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि DVB के पेंशनर्स की लंबे समय से यह मांग थी कि ग्रेच्युटी की लिमिट बढ़ाई जाए। सरकार ने इस विषय पर गंभीरता से विचार कर संबंधित विभाग से चर्चा के बाद यह फैसला लिया है।

सरकार की ओर से जारी बयान के अनुसार, इस बढ़ी हुई ग्रेच्युटी अमाउंट को लागू करने के लिए अब न्यासी बोर्ड (Trustee Board) के समक्ष प्रस्ताव रखा गया है, जहां से औपचारिक मंजूरी मिलना बाकी है।


इस फैसले से सरकारी खजाने पर 1 जनवरी 2024 से 31 मार्च 2025 के बीच लगभग 16 करोड़ रुपये का वित्तीय भार आने का अनुमान है। ग्रेच्युटी वह धनअमाउंट होती है, जिसे सेवानिवृत्ति के समय कर्मचारियों को उनके सेवा-काल के लिए सम्मान स्वरूप दिया जाता है। इस फैसले को DVB पेंशनर्स के लिए सरकार की सकारात्मक पहल माना जा रहा है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति को और मजबूती मिल सकेगी।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।