Demat Account: शेयर बाजार में शेयर खरीदने और स्टोर करने के लिए डीमैट अकाउंट की आवश्यकता होती है। अगर आपके पास भी डीमैट अकाउंट है और आपने उसमें नॉमिनेशन पूरा नहीं किया है तो आपको बाद में बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने डीमैट खाते में नॉमिनी जोड़ने की आखिरी तारीख 30 सितंबर तय की है। यदि आप इस तय पीरियड के अंदर डीमैट अकाउंट में रजिस्ट्रेशन का काम पूरा नहीं करते हैं, तो आपको बाद में बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। सेबी ऐसे खातों को फ्रीज कर देगी। ऐसे में आप शेयर नहीं खरीद पाएंगे और न ही बेच पाएंगे।
