Dhanteras 2021 Shopping Timing: धनतेरस पर किस समय क्या-क्या खरीदें, जानें आज के सभी शुभ मुहूर्त

धनतेरस पर गोल्ड, सिल्वर, कार, घर और बरतन आदि खरीदना शुभ माना जाता है

अपडेटेड Nov 02, 2021 पर 11:07 AM

Dhanteras 2021 Shopping Yog: धनतेरस (Dhanteras) से ही दिवाली (Diwali) की शुरुआत हो जाती है। धनतेरस से शुरू हुआ त्योहार भैया दूज तक चलता है। धनतेरस पर गोल्ड, सिल्वर, कार, घर और बरतन आदि खरीदना शुभ माना जाता है। यहां आपको आज शॉपिंग करने के शुभ मुहूर्त बता रहे हैं आप इस समय खरीदारी करेंगे तो अधिक समृद्धि आती है।
धनतेरस आज 2 नवंबर मंगलवार के दिन है। इस दिन शॉपिंग (Danteras Shopping) का विशेष महत्व है। कहते हैं कि इस दिन चांदी, सोना, बर्तन, घर और गाड़ी आदि की खरीददारी शुभ मानी जाती है। मान्यता है कि इस दिन जो कुछ भी खरीदा जाता है, उसमें कई गुना बढ़ोतरी होती है। अगर यही शॉपिंग शुभ मुहूर्त (Dhanteras Shopping Shubh Muhurat) पर की जाए तो ज्यादा फायदा और लाभ देती है।

धनतेरस पर खरीदारी करने के दो दो खास योग बन रहे हैं, अगर इन खास योग के अनुसार धनतेरस के शुभ दिन शॉपिंग की जाए, तो बहुत शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं इन दो शुभ योग (Dhanteras Shubh Yog) यानी शुभ मुहूर्त के बारे में..

धनतेरस पर ये है शुभ मुहूर्त

धनतेरस के बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। इस बार धनतेरस पर शुभ योग 1 नवंबर से प्रारंभ होकर 2 नवंबर सुबह 11:30 तक रहेगी। शुभ योग का लाभ 2 नवंबर को सुबह 11:30 तक ही उठाया जा सकता है। अगर आप भी धनतेरस के दिन शॉपिंग करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो इसी शुभ योग में ही करें। इस शुभ मुहूर्त में आप मन पंसद चीजें घर ला सकते हैं। इस दिन अगर आप बर्तन खरीदते हैं तो कुछ खाली लाने की जगह कुछ भरकर रखना शुभ होता है।

खरीदारी के अन्य शुभ मुहूर्त

- सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट
- सुबह 10 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12 बजे तक
- शाम 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक
- शाम 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।