Dhanteras 2021 Shopping Yog: धनतेरस (Dhanteras) से ही दिवाली (Diwali) की शुरुआत हो जाती है। धनतेरस से शुरू हुआ त्योहार भैया दूज तक चलता है। धनतेरस पर गोल्ड, सिल्वर, कार, घर और बरतन आदि खरीदना शुभ माना जाता है। यहां आपको आज शॉपिंग करने के शुभ मुहूर्त बता रहे हैं आप इस समय खरीदारी करेंगे तो अधिक समृद्धि आती है।
धनतेरस आज 2 नवंबर मंगलवार के दिन है। इस दिन शॉपिंग (Danteras Shopping) का विशेष महत्व है। कहते हैं कि इस दिन चांदी, सोना, बर्तन, घर और गाड़ी आदि की खरीददारी शुभ मानी जाती है। मान्यता है कि इस दिन जो कुछ भी खरीदा जाता है, उसमें कई गुना बढ़ोतरी होती है। अगर यही शॉपिंग शुभ मुहूर्त (Dhanteras Shopping Shubh Muhurat) पर की जाए तो ज्यादा फायदा और लाभ देती है।
