Dhanteras 2021: धनतेरस पर खरीदना चाहते हैं सोना, यहां से जानें सही और सुरक्षित तरीका, इन जोखिमों से भी बचें
सोने में इनवेस्ट करते समय, सोने में अपने मौजूदा निवेश का हिसाब रखना न भूलें
MoneyControl News
अपडेटेड Nov 02, 2021 पर 3:49 PM
शुभ अवसरों पर सोना खरीदना हमारे जीवन में एक विशेष भावनात्मक महत्व रखता है। ऐसा ही एक अवसर है धनतेरस। हालांकि, पिछले कुछ सालों में, बुलियन गोल्ड खरीदने के बजाय, कई लोग गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड, गोल्ड सेविंग फंड और सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) जैसे अच्छी तरह से रेगुलेटेड इनवेस्टमेंट के तरीकों का इस्तेमाल करके ऑनलाइन सोना खरीदने लगे हैं। इससे पहले कि हम यह बताएं कि इस साल सोना खरीदने का सबसे अच्छा तरीका क्या है, उससे पहले आइए कुछ अहम कारणों पर गौर करें कि आपको सोने में निवेश क्यों करना चाहिए।
अपने पोर्टफोलियो को बढ़ाने के लिए करें इनवेस्ट
आपको ऐसे एसेट क्लास में निवेश करना चाहिए, जिसका इक्विटी से कम संबंध हो और सोना बिल में फिट बैठता है। आमतौर पर, शेयर गिरने पर सोने की कीमतें बढ़ती हैं। अस्थिरता के संकेत हैं, क्योंकि बाजार में लिक्विडिटी में कमी, बढ़ती मुद्रास्फीति, ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना, बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और चीन और अमेरिका के बीच विस्तारित व्यापार बातचीत जैसे जोखिम हैं।
ऑप्टिमा मनी मैनेजर्स के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर, पंकज मथपाल ने कहा, "हालांकि सोना धन सृजन के लिए एक आइडियल असेट्स क्लास नहीं है, लेकिन पोर्टफोलियो को बढ़ाने के नजरिए से सोने के लिए कुछ पैसा अलॉट करें। यह वित्तीय बाजारों के अस्थिर चरणों में आपके पोर्टफोलियो में स्थिरता लाता है।"
महंगाई और टैक्स इनवेस्टर्स के सबसे बड़े दुश्मन हैं। जबकि मुद्रास्फीति से निपटने के लिए इक्विटी सबसे अच्छा तरीका है, मगर हर कोई शेयरों में निवेश नहीं कर सकता है। महंगाई से निपटने के लिए सोने में कुछ इनवेस्ट किया जा सकता है।
सोने को लॉन्ग टर्म में मुद्रास्फीति से मेल खाने या उससे ज्यादा के लिए जाना जाता है। फिक्स्ड-इनकम इनवेस्टर्स को तब ज्यादा नुकसान होता है, जब उनके बॉन्ड निवेश पर वास्तविक दरें (नाममात्र दरें कम मुद्रास्फीति) नेगेटिव हो जाती हैं।
ऐसे समय में जब दुनिया के कई हिस्सों में मुद्रास्फीति स्थिर है और केंद्रीय बैंकर आक्रामक तरीके से ब्याज दरें नहीं बढ़ा रहे हैं, एक्सपर्ट्स सोने में निवेश की वकालत करते हैं।
प्लानरूपी इन्वेस्टमेंट सर्विसेज के फाउंडर अमोल जोशी कहते हैं, "सोने को महंगाई के खिलाफ बचाव के रूप में देखें। केवल रिटर्न देने के उद्देश्य के साथ अपने पोर्टफोलियो में सोना शामिल न करें।"
अनिश्चित रहा सोने में पिछला रिटर्न
प्लान अहेड वेल्थ एडवाइजर्स के फाउंडर और मुख्य वित्तीय योजनाकार विशाल धवन ने निवेशकों से निवेश से पहले सोने के पिछले रिटर्न को देखने के लिए कहा। पिछले एक साल में सोने की कीमत में 3.1 फीसदी की गिरावट आई है।
धवन कहते हैं, "अपने पोर्टफोलियो का 5-10 फीसदी सोने में लगाएं। सोने में निवेश करते समय, सोने में अपने मौजूदा निवेश का हिसाब रखना न भूलें।"
सोने में कैसे निवेश करना चाहिए?
अगर आप फिजिकल सोना खरीदना चाहते हैं, तो एक जौहरी पर MMTC PAMP जैसे प्रतिष्ठित रिफाइनर द्वारा मार्केटेड किए गए सर्राफा के लिए जाएं। अब, ज्वैलरी में मेकिंग चार्ज का एक अहम रोल है, जो आपके रिटर्न को कम कर सकता है। अमोल जोशी कहते हैं, "जब आप सोना खरीद रहे हों तो खपत और निवेश को अलग रखें। निवेश के उद्देश्य के लिए।"
म्यूचुअल फंड्स
11 गोल्ड ETF कुल मिलाकर 16,336 करोड़ रुपए के असेट्स मैनेज करते हैं। निवेशक स्टॉक एक्सचेंजों पर गोल्ड ETF की यूनिट्स को खरीद और बेच सकते हैं। पिछले 10 सालों में गोल्ड ETF ने सालाना 4.51 फीसदी रिटर्न दिया है।
गोल्ड ETF सोने की कीमतों को ट्रैक करते हैं और सोने की कीमतों में निवेश की तलाश करने वाले निवेशक मिड टर्म व्यू से उनमें निवेश कर सकते हैं। ये फंड फीस के तौर पर 0.35-1.13 फीसदी चार्ज करते हैं। गोल्ड ETF की यूनिट्स में इनवेस्ट करने के लिए आपको एक डीमैट अकाउंट की जरूरत होती है।
उन इनवेस्टर्स के लिए जिनके पास डीमैट अकाउंट नहीं है, गोल्ड ETF की यूनिट्स में इन्वेस्ट करने वाले गोल्ड सेविंग फंड बेहतर काम कर सकते हैं। हालांकि, इन स्कीम का एक्सपेंशन रेश्यो 0.21 से 0.57 प्रतिशत के बीच है।
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड
उन सभी निवेशकों के लिए, जो SGB में सोने के निवेश पर लॉन्ग टर्म व्यू रखते हैं, बहुत मायने रखते हैं। ये भारत सरकार की ओर से भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी किए जाते हैं। इसका टेन्योर आठ साल का होता है, हालांकि, पांचवें साल की समाप्ति के बाद, इसे वापस सरकार को बेचने का ऑप्शन होता है।
ये बॉन्ड 2.5 फीसदी की दर से ब्याज देते हैं। SGB एक ग्राम सोने की कीमत को ट्रैक करता है और निवेशकों को मैच्योरिटी के समय उसी के अनुसार पेमेंट किया जाता है।
SGB इश्यू 29 अक्टूबर, 2021 को बंद हुआ और अगला सब्सक्रिप्शन के लिए 29 नवंबर, 2021 को खुलेगा, लेकिन दिल छोटा न करे। आप उनमें से कुछ को स्टॉक एक्सचेंजों पर खरीद सकते हैं।
इस धनतेरस पर डिजिटल गोल्ड से बचें
यह नया अवसर जोर पकड़ रहा है, खासकर युवाओं के साथ, जो ऐप-बेस्ड इनवेस्टमेंट का ऑप्शन चुन रहे हैं। कई प्लेटफॉर्म डिजिटल गोल्ड में निवेश की अनुमति देते हैं। निवेशक सोना खरीद सकते हैं और ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं।
विक्रेता इनवेस्टर्स की ओर से सोने को सुरक्षित तिजोरियों में रखता है। यह चौबीसों घंटे सोने की खरीद और बिक्री की अनुमति देता है और कई लोगों द्वारा इसे सोने में निवेश के सुविधाजनक साधन के रूप में देखा जाता है।
हालांकि, सेबी ने हाल ही में IRA को डिजिटल गोल्ड पर सलाह देने से रोक दिया था। यहां तक कि स्टॉक ब्रोकर भी इसे एक्सचेंज प्लेटफॉर्म पर नहीं बेच सकते हैं।