Dhanteras 2022: सिर्फ 1 रुपये में बिक रहा है सोना, धनतेरस पर घर बैठे खरीदे Gold, ये है तरीका

Dhanteras and Diwali 2022: भारत में धनतरेस के दिन सोना खरीदना सबसे शुभ माना जाता है। आपका भी धनतरेस पर सोना खरीदने का मन है लेकिन आपका बजट इसकी इजाजत नहीं दे रहा है

अपडेटेड Oct 20, 2022 पर 7:04 PM
धनतेरस पर सिर्फ 1 रुपये में खरीद सकते हैं गोल्ड।

Dhanteras and Diwali 2022: भारत में धनतरेस के दिन सोना खरीदना सबसे शुभ माना जाता है। आपका भी धनतरेस पर सोना खरीदने का मन है लेकिन आपका बजट इसकी इजाजत नहीं दे रहा है। अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप Paytm (Paytm) पर 1 रुपये में भी गोल्ड खरीद सकते हैं। गोल्ड खरीदने के लिए आपको घर से बाहर जाने की भी जरूरत नहीं होगी। आप अपने मोबाइल से कभी भी कहीं से भी 1 रुपये में गोल्ड खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं तरीका..

1 रुपये में आएगा इतना सोना

अगर आज आप Paytm पर 1 रुपये का सोना खरीदते हैं तो आपको 0.0001g सोना मिलेगा। इस पर आपको 3 फीसदी GST जोड़कर 1.04 रुपये देना होगा। Paytm से 1001 रुपये का सोना खरीदते हैं तो इसके बदले आपको 0.1944 ग्राम सोना मिलेगा। आपको 3 फीसदी जीएसटी मिलाकर 1,031 रुपये देने होंगे।


Paytm से खरीद सकते हैं  सोना

अगर आपके पास Paytm ऐप नहीं है तो पहले अपने फोन में Paytm ऐप डाउनलोड कर लें। आप गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर से Paytm ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। आप Paytm को अपने बैंक अकाउंट से भी लिंक कर सकते हैं। बैंक अकाउंट लिंक करने से शॉपिंग करना आसान हो जाएगा। अगर आप पहले से ही Paytm ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं तो ऐसा करने की जरूरत नहीं है।

गोल्ड खरीदने का तरीका

Paytm ऐप के होमपेज पर सर्च बार में Gold सर्च करना होगा। जब आप सर्च करेंगे तो आपको Gold दिखाई देगा। इसके आइकन पर क्लिक करना होगा। अब आप Paytm गोल्ड के पेज पर आ जाएंगे। इस पेज पर गोल्ड खरीदने क कीमत आ रही होगी। आप यहां न्यूनतम 1.04 रुपये में सोना खरीद सकते हैं। यहां आप अमाउंट और वजन दोनों तरीकों से गोल्ड खरीद सकते हैं। अगर आप अमाउंट डालेंगे, तो सामने गोल्ड का वजन आ जाएगा। अगर आप वजन लिखते हैं तो उसके आगे अमाउंट आ जाएगा, कि आपको इतना पे करना होगा।

गोल्ड खरीदने के लिए करनी होगी पेमेंट

अब आपको गोल्ड खरीदने के लिए पेमेंट करनी होगी। अगर आपके पास प्रोमो कोड है तो पेमेंट करने से पहले इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपको कैशबैक मिल जाएगा। अब आप अपने Paytm से लिंक अकाउंट से पेमेंट कर सकते हैं।

 

1 रुपये में पेटीएम पर खऱीद सकते हैं गोल्ड। सिर्फ 1 रुपये में पेटीएम पर खरीद सकते हैं गोल्ड।

धनतेरस से पहले आज ये रहा सोने का भाव

धनतेरस से दो दिन पहले सोने के भाव में इस हफ्ते पहली बार मामूली तेजी देखने को मिली। आज हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार को 10 ग्राम सोने का भाव 11 रुपये महंगा होकर 50,247 रुपये पर आ गया। गोल्ड अभी भी अपने पीक से 6,000 रुपये कम रेट में ट्रेड कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है वह 46,026 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।

ब्रिटेन की पीएम Liz Truss को 44 दिनों में छोड़ना पड़ा पद, इस्तीफे का ऐलान

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।