Digital Gold: आज धनतेरस पर गोल्ड खरीदना शुभ माना जाता है। अगर आप भी धनतेरस पर गोल्ड खरीदने का प्लान कर रहे हैं लेकिन बजट बहुत ज्यादा नहीं है तो आप भी 1 रुपये में गोल्ड खरीद सकते हैं। आपके लिए डिजिटल गोल्ड एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। गूगल पे, पेटीएम, फोन पे जैसे कई मोबाइल वॉलेट प्लेटफॉर्म पर आप 1 रुपये में गोल्ड खरीद सकते हैं।
कैसे खरीद सकते हैं डिजिटल गोल्ड
डिजिटल गोल्ड खरीदना फिजिकल गोल्ड से बिल्कुल अलग है। फिजिकल गोल्ड में आप ज्वेलर्स के दुकान से सोने के गहने या बार या क्वान खरीदकर इस्तेमाल करते हैं लेकिन यहां ऐसा नहीं होता। यहां डिजिटल गोल्ड को फिजिकली टच नहीं कर सकते हैं। इसमें गोल्ड की प्योरिटी या सेफ्टी की चिंता नहीं होती क्योंकि यहां गोल्ड शुद्ध होता है। बीते कुछ साल में डिजिटल गोल्ड इन्वेस्मेंट के बड़े माध्यम के तौर पर उभरा है।
अपने फोन से खरीद सकते हैं सोना
गूगल पे के प्लेटफॉर्म पर खरीदारी के लिए आपको लॉगिन के बाद स्क्रॉल कर नीचे Gold आइकन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद मैनेज योर मनी में Buy Gold का ऑप्शन चुनना होगा। यहां आप एक रुपए में भी डिजिटल गोल्ड खरीद सकते हैं। इस पर 3 फीसदी जीएसटी भी देना होगा। इस प्लेटफॉर्म पर अगर 5 रुपए का डिजिटल गोल्ड खरीदते हैं तो 0.9 mg मिलेगा। गोल्ड को बाय के अलावा सेल, डिलिवरी और गिफ्ट का भी ऑप्शन मिलेगा। जब आपको गोल्ड बेचना होगा तो सेल के बटन पर क्लिक करना होगा। गिफ्ट के लिए गिफ्ट का ऑप्शन चुनना होगा।
आप अपने Paytm के ऑप्शन पर जाएं और PaytmGold के ऑप्शन पर क्लिक करें। फोनपे से गोल्ड खरीदने के लिए Mymoney पर क्लिक करना होगा।