Digital vs Physical Gold: धनतरेस पर ज्वैलरी न खरीदें, सोने में इस तरह करें निवेश, होगा जबरदस्त फायदा

Dhanteras and Diwali 2022: हमारी हिंदू परंपराओं के अनुसार धनतरेस और दिवाली पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है

अपडेटेड Oct 20, 2022 पर 4:46 PM
धनतरेस और दिवाली पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है।

Dhanteras and Diwali 2022: हमारी हिंदू परंपराओं के अनुसार धनतरेस और दिवाली पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। अब जब बाजार में महंगाई हैं और सोने की कीमत एक रेन्ज में कारोबार कर रहा है, तो सोने में निवेश के सही विकल्प चुनना समय की जरूरत है। देश में सोने के सिक्कों या गहनों के रूप में फिजिकल गोल्ड में निवेश करना ग्राहकों के लिए सबसे पारंपरिक विकल्प रहा है। हालांकि, डिजिटल युग की शुरुआत के साथ समाज का एक वर्ग डिजिटल गोल्ड या गोल्ड ईटीएफ भी खरीद रहा है। आइए जानते हैं गोल्ड के किस रूप में करें निवेश जहां बेहतर रिटर्न मिल सके।

फिजिकल गोल्ड

यह निवेश के सबसे पारंपरिक रूपों में से एक है। सालों से इसने मुद्रास्फीति के खिलाफ एक हेज फंड के रूप में काम किया है। भौतिक सोने के साथ हमेशा चोरी का डर बना रहता है और नुकसान होने का खतरा अलग बना रहता है। निवेश के मकसद से निवेशक को कम से कम 10 ग्राम सोना खरीदना ही होगा। अभी फिजिकल गोल्ड खरीदने पर 3 फीसदी का जीसटीए लगता है।


सरकारी गोल्ड बॉन्ड (SGB)

यह अब सोने में निवेश का सबसे सरल तरीका माना जाता है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड खरीदने के लिए निवेशक के पास बस एक बैंक और डीमैट अकाउंट होना चाहिए। बॉन्ड में आठ साल के लिए निवेश किया जाता है लेकिन पांच साल पूरे होने के बाद समय से पहले रिडेम्पशन हो सकता है। इसमें 2.5 प्रतिशत की ब्याज मिलता है और मैच्योरिटी पर किसी भी तरह का टैक्स नहीं देना होता।

गोल्ड ईटीएफ (Gold ETF)

स्टॉक एक्सचेंजों पर गोल्ड ईटीएफ (Exchange Traded Fund) का फायदा उठाया जा सकता है। इसे स्टॉक एक्सचेंज के सभी कारोबारी दिनों में खरीदा या बेचा जा सकता है। गोल्ड ईटीएफ की कीमत कुछ हद तक देश में उस दिन सोने की कीमत के समान होती है। यूटीआई गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड भारत के कुछ प्रमुख गोल्ड ईटीएफ हैं।

डिजिटल सोना

कई डिजिटल प्लेटफॉर्म सामने आए हैं जो उपयोगकर्ता को डिजिटल रूप से सोने में निवेश करने की इजाजात देते हैं। केवल एक बटन पर क्लिक करके कोई भी कभी भी ट्रांजेक्शन कर सकता है। कोई भी डिजिटल कोल्ड को फिजिकल कॉइन या बार में बदल सकता है। ऐसे प्लेटफॉर्म में सोने की प्रामाणिकता के मामले में ठगे जाने का डर कम से कम होता है। यह 99.99 प्रतिशत शुद्धता के प्रमाणित 24k सोने देने का दावा करते हैं।

इनमें किसमें निवेश करना है सबसे बेस्ट

यह एक दुखद स्थिति है कि हम भारतीय जितना सोना खरीदते हैं, वह अक्सर उन्हें पहनने की उम्मीद से अधिक होता है। यह भी सबसे अच्छी निवेश योजनाओं में से एक के रूप में डिजिटल गोल्ड के उभरने के प्रमुख कारणों में से एक है।

निवेश पर शंकर शर्मा के गोल्डेन टिप्स, रॉकेट रिटर्न देने वाले इन सेक्टर्स पर लगाएं पैसा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।