डिजिटल वॉलेट और प्रीपेड कार्ड के बदल सकते हैं नियम, RBI करेगा ये बदलाव

अगर आप Paytm, PhonePe या किसी भी डिजिटल वॉलेट का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए बड़ा अपडेट है। RBI ऐसे नए नियम लाने की तैयारी में है, जिससे वॉलेट में पैसे रखने की लिमिट, रिफंड का तरीका और चार्ज से जुड़े नियम बदल सकते हैं

अपडेटेड Apr 24, 2026 पर 5:25 PM
Story continues below Advertisement
अगर आप Paytm, PhonePe या किसी भी डिजिटल वॉलेट का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए बड़ा अपडेट है।

अगर आप Paytm, PhonePe या किसी भी डिजिटल वॉलेट का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए बड़ा अपडेट है। RBI ऐसे नए नियम लाने की तैयारी में है, जिससे वॉलेट में पैसे रखने की लिमिट, रिफंड का तरीका और चार्ज से जुड़े नियम बदल सकते हैं। ये बदलाव आपके रोजमर्रा के डिजिटल पेमेंट एक्सपीरियंस को बदल सकता है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने डिजिटल पेमेंट को और सुरक्षित और आसान बनाने के लिए प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट्स (PPI) यानी वॉलेट, गिफ्ट कार्ड और मेट्रो कार्ड जैसे नए ऑप्शन ला सकती है। अगर ये नियम लागू होते हैं, तो इसका असर आम यूजर्स, कंपनियों और दुकानदारों तीनों पर देखने को मिल सकता है।

सबसे पहले समझें PPI क्या होते हैं?

PPI ऐसे डिजिटल टूल होते हैं, जिनमें आप पहले पैसा डालते हैं और बाद में उसका इस्तेमाल करते हैं। जैसे Paytm Wallet, PhonePe Wallet, गिफ्ट कार्ड, मेट्रो कार्ड या मील कार्ड। इसमें हर बार बैंक से पैसा कटने के बजाय पहले से डाला गया बैलेंस इस्तेमाल होता है।


अब नियम बदलने की जरूरत क्यों पड़ी?

भारत में डिजिटल पेमेंट तेजी से बढ़ा है। ऐसे में RBI चाहता है कि यह सिस्टम सुरक्षित, पारदर्शी और भरोसेमंद बना रहे। नए नियम इसी दिशा में एक कदम माने जा रहे हैं। RBI ने अलग-अलग तरह के वॉलेट के लिए लिमिट तय करने का प्रस्ताव दिया है।

सामान्य वॉलेट जैसे Paytm, PhonePe – अधिकतम ₹2 लाख

गिफ्ट कार्ड – अधिकतम ₹10,000

मेट्रो या ट्रांजिट कार्ड – करीब ₹3,000 तक

इसके अलावा कैश डालने पर भी मासिक लिमिट लग सकती है।

फेल पेमेंट पर तुरंत मिलेगा पैसा वापस

अगर आपका पेमेंट फेल हो जाता है या बीच में अटक जाता है, तो पैसे तुरंत वापस मिल सकते हैं। इससे यूजर्स को रिफंड के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

कंपनियों पर सख्ती बढ़ेगी

जो कंपनियां वॉलेट जारी करती हैं, उन्हें अब ज्यादा मजबूत फाइनेंशियल स्थिति दिखानी होगी। RBI चाहता है कि सिर्फ भरोसेमंद और मजबूत कंपनियां ही इस क्षेत्र में काम करें।

यूजर्स के लिए क्या बदलेगा?

फीस, एक्सपायरी और नियम साफ और आसान भाषा में बताने होंगे

शिकायत करने के लिए बेहतर सिस्टम देना होगा

तय समय में समस्या का समाधान करना होगा

UPI के साथ बेहतर कनेक्शन

RBI चाहता है कि वॉलेट और UPI एक-दूसरे से बेहतर तरीके से जुड़ें। इससे यूजर्स को अलग-अलग ऐप्स में पैसा इस्तेमाल करने में आसानी होगी।

छिपे हुए चार्ज पर रोक

एजेंट्स या कंपनियां बिना जानकारी के कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं ले सकेंगी, जिससे ग्राहकों को राहत मिलेगी।

Bank Holiday Alert: कल 25 अप्रैल को बैंक होंगे बंद या खुली रहेंगी ब्रांच? शनिवार को जाने से पहले जरूर जान लें ये अपडेट!

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।