Gold Silver Price Today 24th October 2022: हिन्दू मान्यताओं में दिवाली के दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है। अगर आप भी आज सोगा खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो सोने का रेट जान लें। बैंक बाजार डॉट कॉम के अनुसार आज 22 कैरेट सोने के 1 ग्राम के दाम 4,788 रुपए हैं। ये कीमत कल भी थी। IBJA की वेबसाइट के अनुसार 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 50,062 रुपये है। आज ज्वैलरी बाजार में शुक्रवार का रेट ही माना जाएगा क्योंकि शनिवार और रविवार कमोडिटी मार्केट बंद होता है। आज दिवाली के कारण भी बाजार बंद है। ऐसे में आज गोल्ड खरीदारी के लिए बीते शुक्रवार का रेट ही माना जाएगा।
अपने पीक से इतना पीछे है गोल्ड
गोल्ड अपने पीके से करीब 6,500 रुपये पीछे है। गोल्ड अभी भी अपने पीक से 6,500 रुपये कम रेट में ट्रेड कर रहा है। बाजार में सोने का भाव 50,062 रुपये पर है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है वह 45,857 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। वहीं, चांदी का रेट 55,555 प्रति किलो है। ऐसे में गोल्ड ज्वैलरी और क्वाइन खरीदने के लिए प्लान कर रहे ग्राहकों के लिए अच्छा मौका है।
दिवाली पर बढ़ेगी गोल्ड सेल
दिवाली पर लोग गोल्ड खरीदना और निवेश करना शुभ माना जाता है। चांदनी चौक ज्वैलर्स एसोसिएशन के हेड योगेश सिंघल ने कहा कि इन त्योहारों पर ज्वैलरी बाजार में सोने और चांदी के सिक्कों की मांग बढ़ी है। डिमांड बढ़ाने के लिए ज्वैलर्स ग्राहकों को ऑफर्स भी दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि ज्वैलर्स मेकिंग चार्ज पर 10 से 15 फीसदी तक का डिस्काउंट दे रहे हैं।
गोल्ड खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान
1. हॉलमार्क और ज्वैलरी के रेट की रखें जानकारी
सोना खरीदते समय हॉलमार्क और उसकी रजिस्टर रेट का जरूर पता करे। हॉलमार्क में भी 24K, 22K या 18K के लिए रेट अलग होता है। सोने की रीसेल वैल्यू और बाय बैक की भी जानकारी पहले ज्वैलर्स से जरूर लें क्योंकि अक्सर देखा गया है कि ज्वैलर अपनी ज्वैलरी वापिस लेने से मना कर देता है।
2. ज्वैलर से बिल जरूर लें
जब भी आप सोना खरीदने हैं तो दुकानदार से इसका बिल जरूर लें। कच्चा बिल न ले क्योंकि फिर आपके गोल्ड के असली होने की कोई गारंटी कोई नहीं देता।
पेमेंट के समय ध्यान रखें कि कैश के बजाय आनलाइन या फिर क्रेडिट या डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करें। ऐसा करके आप दुकानदारों के धोखे से बच सकते हैं क्योंकि तब उसने जो गोल्ड बेचा वो उसके रिकॉर्ड में भी दर्ज होता है। आपके पास बिल के अलावा एक और रिकॉर्ड हो जाता है।
4. GST और मेकिंग चार्ज पर वसूलते हैं पैसा जाता है अधिक रकम
GST और मेकिंग चार्ज के नाम पर भी ग्राहकों के साथ ठगी की जाती है। ग्राहकों से अधिक GST और मेकिंग चार्ज वसूला जाता है। पहले अपने राज्य में लगने वाला जीएसटी और मेकिंग चार्ज जरूर जान लें। ज्वैलर से मेकिंग चार्ज पर जरूर बारगेन करें क्योंकि ये फिक्स नहीं होता।
5. सोने का कैरेट जरूर करें चेक
गहने की हॉलमार्क सील पर कैरेट लिखा होता है। हॉलमार्क की निशानों को जरूर चेक करें। गोल्ड के कैरेट रेट के मुताबिक ही पेमेंट करें।