Fixed Deposit: दिवाली रोशनी, खुशी और समृद्धि का त्योहार है। यह वह समय है जब लोग गिफ्ट्स लेते और देते हैं। निवेशक नए कारोबार में निवेश करते हैं। फिक्स्ड डिपॉजिट उन लोगों के लिए एक काफी फेमस है जो अपनी सेविंग पर एक तय इनकम चाहते हैं। वे कम जोखिम वाले निवेश तलाशते हैं जिस पर गारंटी रिटर्न मिले और उनका पैसा सुरक्षित रहे। इस दिवाली अपने वित्तीय भविष्य को सुरक्षित करने के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश कर सकते हैं। हालांकि, फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करने से पहले, कई चीजें हैं जो आपको जाननी चाहिए। अगर आप भी फेस्टिव सीजन में FD करने का प्लान कर रहे हैं तो इन बातों का ध्यान रखें।
ब्याज दरें: बैंक या वित्तीय संस्थान की एफडी पर दी जाने वाली ब्याज दरों में निवेश करते समय ध्यान रखें। कौनसा बैंक ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहा है। हर एक बैंक की एफडी रेट्स की तुलना करें। बजाज फाइनेंस 8.60% सालाना ब्याज दे रहा है। सीनियर सिटीजन को 8.35% का ब्याज दे रहा है। बैंक
पीरियड: एफडी में निवेश करने के लिए टाइम पीरियड महत्व रखता है। आमतौर ज्यादा लंबा समय होने पर ज्यादा ब्याज मिलता है। ज्यादातर बैंक 1 से 3 साल की एफडी पर ज्यादा ब्याज ऑफर करते हैं।
अमाउंट: हर एक बैंक का एफडी अमाउंट अलग-अलग होता है। एफडी में निवेश करते समय बैंक के नियम जरूर चेक कर लें।
ब्याज का पेमेंट: ब्याज का पेमेंट कैसे काय जा रहा है तिमाही या सालाना ये जरूर देख लें। कई बैंक ब्याज का पमेंट एक साथ मैच्योरिटी पर करते हैं। कई बैंक सालाना ब्याज देते हैं।
एफडी रिटर्न कैलकुलेटर: एफडी रिटर्न कैलकुलेटर एक कामक का ऑप्शन है जिसके जरिये ब्याज कैलकुलेट कर सकते हैं।
टैक्स: एफडी पर मिलने वाले ब्याज पर टैक्स लगता है। तो पहले इसे समझना जरूरी है।
सेफ्टी: किसी भी स्मॉल फाइनेंस बैंक में निवेश करने से पहले उसकी रेटिंग जरूर देख लें।