4 नवंबर को मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन के लिए इस दिवाली स्टॉक एक्सचेंज एक घंटे के लिए खुलेंगे। BSE और NSE निवेशकों को दिवाली पर शाम 6:15 बजे से शाम 7:15 बजे तक स्टॉक खरीदने और बेचने की अनुमति होगी। मुहूर्त ट्रेडिंग हर साल दिवाली के दिन एक घंटे के लिए की जाती है। ब्रोकिंग समुदाय इस समय लक्ष्मी पूजा और ट्रेडिंग करता है। मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन में सामान्य ट्रेडिंग से पहले एक ब्लॉक डील का सेशन होता है। इसके बाद एक क्लोजिंग सेंशन होता है। पिछले साल BSE सेंसेक्स 145 अंक की बढ़त के साथ उस समय अपने उच्चतम स्तर पर बंद हुआ था। जबकि, NSE का निफ्टी 50, 12800 से नीचे बंद हुआ था।
