Get App

Diwali Muhurat Trading 2021: इस खास समय पर मिलेगा पैसा कमाने का मौका- जानें मुहूर्त ट्रेडिंग की टाइमिंग

4 नवंबर को मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन के लिए इस दिवाली स्टॉक एक्सचेंज एक घंटे के लिए खुलेंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 27, 2021 पर 7:16 PM
Diwali Muhurat Trading 2021: इस खास समय पर मिलेगा पैसा कमाने का मौका- जानें मुहूर्त ट्रेडिंग की टाइमिंग

4 नवंबर को मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन के लिए इस दिवाली स्टॉक एक्सचेंज एक घंटे के लिए खुलेंगे। BSE और NSE निवेशकों को दिवाली पर शाम 6:15 बजे से शाम 7:15 बजे तक स्टॉक खरीदने और बेचने की अनुमति होगी। मुहूर्त ट्रेडिंग हर साल दिवाली के दिन एक घंटे के लिए की जाती है। ब्रोकिंग समुदाय इस समय लक्ष्मी पूजा और ट्रेडिंग करता है। मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन में सामान्य ट्रेडिंग से पहले एक ब्लॉक डील का सेशन होता है। इसके बाद एक क्लोजिंग सेंशन होता है। पिछले साल BSE सेंसेक्स 145 अंक की बढ़त के साथ उस समय अपने उच्चतम स्तर पर बंद हुआ था। जबकि, NSE का निफ्टी 50, 12800 से नीचे बंद हुआ था।

कब होगी मुहूर्त ट्रेडिंग

NSE के नोटिफिकेशन के मुताबिक ब्लॉक डील सेशन 4 नवंबर को शाम 5:45 बजे शुरू होगा और शाम 6 बजे बंद होगा। इसके बाद शाम 6 बजे से शाम 6:08 बजे के बीच प्री-ओपन सेशन होगा। सामान्य शेयर बाजार शाम 6:15 बजे से शाम 7:15 बजे तक खुला रहेगा, इसके बाद कॉल ऑक्शन इलिक्विड सेशन और क्लोजिंग सेशन होगा। इस दिवाली मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन में किये गये सभी ट्रेड का सेटलमेंट होगा।

DIWALI PICKS:दिग्गजों के साथ मनाएं मुनाफे वाली दिवाली, जानें अगली दिवाली तक जोरदार रिटर्न वाले शेयर


मुहूर्त ट्रेडिंग क्यों की जाती है?

मुहूर्त व्यापार एक विशेष महत्व रखता है क्योंकि यह एक नए साल या संवत की शुरुआत का प्रतीक है। निवेशकों का मानना है कि मुहूर्त ट्रेडिंग आने वाले साल में धन और समृद्धि लाता है। यह प्रेक्टिस 1957 में BSE पर और 1992 में NSE पर शुरू की गई थी। मुहूर्त ट्रेडिंग पर बाजार की हालिया कारोबारी सेशन को देखते हुए इस बार भी सेंसेक्स और निफ्टी के उच्च स्तर पर कारोबार करने की उम्मीद है। यह मुहूर्त ट्रेडिंग संवत 2078 की शुरुआत को चिह्नित करेगा।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.

सब समाचार

+ और भी पढ़ें