इंडियन स्टूडेंट्स में विदेश में पढ़ने की चाहत बढ़ रही है। अगर आप खुद या अपने बच्चों को विदेश में पढ़ाई के लिए भेजना चाहते हैं तो इस बारे में पहले से जान लेना अच्छा है। विदेश में पढ़ाई पर बहुत खर्च आता है। इंडिया में एक औसत मध्यमवर्गीय परिवार के लिए बगैर स्कॉलरशिप या ग्रांट विदेश में पढ़ाई करना मुश्किल है। खासकर जब बात Ivy League of College की हो तो उसकी फीस के बारे में पहले से जान लेना फायदेमंद है।
