रिटायरमेंट के बाद हर कोई एक खुशहाल और आरामदायक जिंदगी चाहता है, ताकि सुकून से वक्त गुजर सके, लेकिन ऐसा आसान नहीं है। इसके लिए आपको करनी होती है रिटायरमेंट की सॉलिड प्लानिंग, जिसके लिए जरूरी है कि जितना जल्दी हो सके आप रिटायरमेंट प्लान का शुभारंभ कर दें। लेकिन रिटायरमेंट प्लान करते वक्त पैसों और जरूरत का हिसाब-किताब का ख्याल तो रखना होता ही है। इसमें उम्र का भी बड़ा रोल होता है। इसलिए योर मनी आपके लिए लेकर आए हैं रिटायरमेंट प्लान की बारिकियां, ताकि आप उम्र के हिसाब से ऐसा प्लान चुन सकें जिससे ये आपकी जेब पर भारी तो नहीं ही पड़े और आपका रिटायरमेंट भी शानदार रहे और इसमें हमारा साथ देने के लिए मौजूद है 5nance.com के सीईओ एंड फाउडर दिनेश रोहिरा।
