केनरा बैंक दे रह है खास ऑफर, अब 3 डोरस्टेप सर्विस पर नहीं देना होगा कोई चार्ज, फायदा उठाने के लिए बचे हैं सिर्फ 4 दिन

Doorstep Banking Services: केनरा बैंक डोरस्टेप बैंकिंग सर्विस पर विशेष छूट दे रहा है। पब्लिक सेक्टर केनरा बैंक ने हाल ही में घोषणा की है कि वह वरिष्ठ नागरिकों (Senior Citizen) के लिए तीन डोरस्टेप बैंकिंग सर्विस के लिए चार्ज माफ कर रहा है

अपडेटेड Aug 28, 2023 पर 7:30 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Doorstep Banking Services: केनरा बैंक डोरस्टेप बैंकिंग सर्विस पर खास छूट दे रहा है।

Doorstep Banking Services: केनरा बैंक डोरस्टेप बैंकिंग सर्विस पर खास छूट दे रहा है। पब्लिक सेक्टर केनरा बैंक ने हाल ही में घोषणा की है कि वह वरिष्ठ नागरिकों (Senior Citizen) के लिए तीन डोरस्टेप बैंकिंग सर्विस के लिए चार्ज माफ कर रहा है। केनरा बैंक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इस बात की जानकारी दी है। ग्राहक इस मौके का फायदा 31 अगस्त तक उठा सकते हैं।

केनरा बैंक की डोरस्टेप सर्विस के चार्ज

सरकारी बैंक हर एक ट्रांजेक्शन पर 88.50 रुपये शुल्क लेता है। इसमें 75 रुपये फीस और 13.50 रुपये जीएसटी होता है।


डोरस्टेप बैंकिंग कैसे बुक करें?

ग्राहक तीन चैनलों के माध्यम से डोरस्टेप बैंकिंग या DSS का फायदा उठा सकते हैं। यह सुविधा कॉल सेंटर, मोबाइल ऐप और डीएसबी वेब पोर्टल के माध्यम से मिल रही है। आप इस सेवा के माध्यम से चेक, डिमांड ड्राफ्ट, पे ऑर्डर आदि जमा कर सकते हैं। वरिष्ठ नागरिक या विशेष रूप से विकलांग व्यक्ति इन सर्विस के माध्यम से अपने कई काम कर सकते हैं।

 

केनरा बैंक घर बैठे दे रहा है ये सर्विस

1. यह सर्विस चेक/ड्राफ्ट/पेमेंट कलेक्शन सर्विस दे रहा है।

2. खाते की जानकारी।

3. नई चेकबुक के लिए डिमाड पर्ची ले सकते हैं।

4. चेक बुक, ड्राफ्ट, पेमेंट, एफडी की रसीदों की जानकारी आदि।

5. फॉर्म 15G, 15H लिया जा सकता है।

6. आईटी चालान/सरकारी व्यवसाय/जीएसटी सर्विस

7. टीडीएस/फॉर्म 16 जारी करना।

8. डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र जमा करना।

9. कैश निकाल सकते हैं। न्यूनतम 1000 रुपये निकाले जा सकते हैं। अधिकतम 10000 रुपये निकाले जा सकते हैं।

Reliance AGM में बोले मुकेश अंबानी, "पिछले 45 सालों से कहीं अधिक तेज होगी अगले 10 सालों की ग्रोथ"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।