EPFO: केंद्र सरकार ने इस साल जुलाई में फाइनेंशियल ईयर 2022-23 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) जमा पर ब्याज दर 8.15 प्रतिशत रखने करने की मंजूरी दी थी। यह घोषणा कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने मार्च में अपने छह करोड़ से अधिक ग्राहकों के लिए ब्याज दर बढ़ाने के फैसले के बाद की गई। अब ज्यादातर EPFO जमाकर्ता सोच रहे हैं कि ब्याज का पैसे कब उनके ईपीएफ खातों में आएगा। ईपीएफओ ने इसे लेकर जवाब दिया है।
EPFO ने कहा – जल्द आएगा ब्याज
EPFO से ट्विटर पर एक जमाकर्ता ने पूछा कि साल 2022-23 के लिए मिलने वाला ब्याज पीएफ अकाउंट में कब जोड़ा जाएगा। ईपीएफओ ने जवाब दिया है कि ये प्रोसेस पाइपलाइन में है। जब भी ब्याज जमा किया जाएगा, वह जमा हो जाएगा और पूरा पेमेंट कर दिया जाएगा। ब्याज की कोई हानि नहीं होगी। मार्च में ईपीएफओ ने अपने फील्ड ऑफिस को ईपीएफ 2022-23 के लिए 8.15 प्रतिशत ब्याज सदस्यों के खातों में जमा करने का निर्देश दिया था।
4 तरीकों से जान सकते हैं बैलेंस
मार्च 2022 में ईपीएफओ ने 2021-22 के लिए ईपीएफ जमा पर ब्याज दर को 2020-21 के 8.5 प्रतिशत से घटाकर चार दशक के निचले स्तर 8.10 प्रतिशत कर दिया था। यह 1977-78 के बाद से सबसे कम दर थी जब ईपीएफ पर ब्याज दर 8 प्रतिशत थी। एक बार पैसा जमा हो जाने के बाद यूजर्स ईपीएफओ की वेबसाइट, एसएमएस, मिस्ड कॉल या उमंग ऐप के जरिये अपना ईपीएफ बैलेंस जान सकते हैं।