दुबई की एमिरेट्स एयरलाइन इंडियन पासपोर्ट पर प्री-अप्रूव्ड वीजा ऑन अराइवल सर्विस देगी। दुबई की एमिरेट्स एयरलाइंस ने शुक्रवार 2 फरवरी को कहा कि कंपनी ने उन भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए प्री-अप्रूव्ड वीजा-ऑन-अराइवल सुविधा शुरू करने के लिए वीएफएस ग्लोबल के साथ समझौता किया है। अब जो दुबई आने के लिए एमिरेट्स एयरलाइन के साथ अपनी यात्रा बुक करेंगे, उन्हें वीजा ऑन अराइवल की सुविधा मिलेगी। हालांकि, ये सर्विस सभी पासपोर्ट पर नहीं मिलेगी। सिर्फ कुछ पासपोर्ट होल्डर को ये सुविधा मिलेगी।
एमिरेट्स ने शुक्रवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि हमने उन भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए प्री-अप्रूव्ड वीजा ऑन अराइवल की सर्विस शुरू की है। इसके लिए वीएफएस ग्लोबल के साथ साझेदारी की है। इस नए प्रोसेस से ग्राहकों को दुबई पहुंचने पर लंबी कतारों से बचने में मदद मिलेंगे। यह सर्विस खासतौर पर भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए उपलब्ध है, जिनके पास यूएस, यूएस ग्रीन कार्ड, ईयू रेजीडेंसी या यूके रेजीडेंसी के लिए छह महीने का वैलिड वीजा है।
दुबई वीजा प्रोसेसिंग सेंटर (DVPC) दुबई पहुंचने पर 14 दिन का सिंगल एंट्री वीजा मिलेगा। इस नई पहल से एमिरेट्स के ग्राहकों को दुबई पहुंचने पर लंबी लाइनों में लगना नहीं पड़ेगा। एयरलाइन ने कहा कि वीजा जारी करना जनरल डायरेक्टरेट ऑफ रेजीडेंसी एंड फॉरेन अफेयर्स के विवेक पर निर्भर करेगा।