Credit Cards

Dussehra Holidays: लंबी छुट्टियों का ऐलान! देखें कब से बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

Dussehra Holidays: तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के छात्रों के लिए इस बार दशहरा की छुट्टियां खास होंगी। राज्य शिक्षा विभाग के नए अवकाश कैलेंडर के अनुसार, 2 अक्टूबर 2025 को मनाए जाने वाले त्योहार के लिए स्कूलों और कॉलेजों में सामान्य से अधिक छुट्टी रहेगी। छात्रों और अभिभावकों के लिए यह लंबा ब्रेक कई योजनाएं बनाने का मौका देगा

अपडेटेड Aug 24, 2025 पर 9:04 AM
Story continues below Advertisement
Dussehra Holidays इस साल दशहरा 2 अक्टूबर 2025 (गुरुवार) को मनाया जाएगा।

तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के स्कूलों और कॉलेजों के छात्रों के लिए इस बार दशहरा का त्योहार खास होने वाला है। राज्य शिक्षा विभाग द्वारा जारी अवकाश कैलेंडर के मुताबिक, इस साल छात्रों को सामान्य से अधिक दिनों की छुट्टी मिलेगी। दशहरा, जो 2 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा, जिसके लिए ज्यादातर संस्थानों में कम से कम 9 दिन का अवकाश तय किया गया है, जबकि कुछ क्षेत्रों में छुट्टियां इससे भी लंबी रहेंगी। ये फैसला छात्रों और अभिभावकों दोनों के लिए राहत की खबर है, क्योंकि इससे वे त्योहार को धूमधाम से मना सकेंगे और आराम करने का भी मौका मिलेगा।

लंबे अवकाश के कारण बच्चे पढ़ाई के अलावा यात्रा और पारिवारिक कार्यक्रमों के लिए भी समय निकाल पाएंगे। तेलंगाना में ये छुट्टी आंध्र प्रदेश से भी ज्यादा लंबी होने वाली है, जिससे छात्र पूरे उत्साह के साथ त्योहार का आनंद उठा सकेंगे।

आंध्र प्रदेश में 24 सितंबर से छुट्टी


आंध्र प्रदेश के स्कूल और कॉलेज 24 सितंबर से 2 अक्टूबर तक बंद रहेंगे। यानी छात्रों को लगभग नौ दिन का अवकाश मिलेगा। हालांकि, ईसाई अल्पसंख्यक संस्थानों में ये छुट्टियां कुछ कम रहेंगी और केवल 27 सितंबर से 2 अक्टूबर तक (6 दिन) का ब्रेक होगा।

तेलंगाना में 13 दिन का छुट्टी

तेलंगाना में छात्रों को इस बार और भी लंबा त्योहार ब्रेक मिलने जा रहा है। 21 सितंबर से 3 अक्टूबर तक स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। यानी विद्यार्थियों को पूरे 13 दिन की छुट्टी मिलेगी। इसके अलावा, 5 सितंबर को उर्स-उन-नबी के अवसर पर भी छुट्टी की घोषणा की गई है। ये दिन पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है।

दशहरा क्यों मनाया जाता है?

दशहरा, जिसे विजयादशमी भी कहा जाता है, हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। ये त्योहार अश्विन माह के दशमी तिथि को मनाया जाता है। ये दिन अच्छाई की बुराई पर विजय का प्रतीक है, जब भगवान राम ने रावण का वध किया था। इस साल दशहरा 2 अक्टूबर 2025 (गुरुवार) को मनाया जाएगा।

इतने लंबे अवकाश का मतलब है कि छात्र न केवल त्योहार धूमधाम से मना पाएंगे बल्कि आराम, यात्रा और पढ़ाई के लिए भी पर्याप्त समय मिल सकेगा। वहीं, अभिभावक भी बच्चों के साथ समय बिता सकते हैं और अपनी छुट्टियों की योजना पहले से बना सकते हैं।

Sovereign Gold Bond: RBI ने 28 SGB को मैच्योरिटी से पहले भुनाने के लिए जारी कीं डेट, ​किस सीरीज के तहत कब डाल सकते हैं रिक्वेस्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।