Bank Holiday: कल भैया दूज के कारण इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, चेक करें आपके शहर में खुली होंगी ब्रांच या नहीं

Bank Holiday on Thursday 23 October 2025: कल गुरुवार 23 दिसंबर को देश में कई राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं। अगर आप बैंक जाकर अपना काम निपटाने का प्लान कर रहे हैं तो पहले जान लें कि बैंक खुले होंगे या नहीं

अपडेटेड Oct 22, 2025 पर 10:06 PM
Story continues below Advertisement
Bank Holiday on Thursday 23 October 2025: कल गुरुवार 23 दिसंबर को देश में कई राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं। (Image - AI)

Bank Holiday on Thursday 23 October 2025: कल गुरुवार 23 दिसंबर को देश में कई राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं। अगर आप बैंक जाकर अपना काम निपटाने का प्लान कर रहे हैं तो पहले जान लें कि बैंक खुले होंगे या नहीं? RBI ने भैया दूज कारण बैंको को बंद रखा है। हालांकि, देश के कुछ राज्यों में बैंक खुले रहेंगे। बैंक सभी राज्यों में बंद नहीं है। यहां जानें RBI ने किन राज्यों में गुरूवार को बैंकों को बंद रखा है।

कल गुरूवार 23 अक्टूबर को बैंक भाई बीज, भैयादूज, चित्रगुप्त जयंती, लक्ष्मी पूजा, दीपावली, भ्रातृद्वितिया, निंगोल चक्कौबा के कारण कई राज्यों में बंद है। भाई बीज यानी भैयादूज, जिसे भ्रातृद्वितिया या कुछ जगहों पर चित्रगुप्त जयंती भी कहा जाता है, दिवाली के तुरंत बाद मनाया जाता है। यह दिन भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का प्रतीक माना जाता है। उत्तर भारत में यह त्योहार भैयादूज के नाम से प्रसिद्ध है, जबकि मणिपुर में इसे निंगोल चक्कौबा कहा जाता है, जहां विवाहित बेटियां अपने मायके आती हैं। कई जगहों पर चित्रगुप्त भगवान की पूजा की जाती है। वहीं, इस दिन लक्ष्मी पूजा भी कई जगहों पर की जाती है, ताकि घर में धन, सौभाग्य और समृद्धि बनी रहे।

अक्टूबर 2025 में बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट


23 अक्टूबर 2025

गुजरात, सिक्किम, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में भाई दूज, चित्रगुप्त जयंती, लक्ष्मी पूजा, भ्रातृद्वितीया और निंगोल चकौबा के मौके पर बैंक बंद रहेंगे।

25 अक्टूबर - चौथा शनिवार

26 अक्टूबर - रविवार

27 अक्टूबर 2025

पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में छठ पूजा (शाम की अर्घ्य) के कारण बैंक बंद रहेंगे।

28 अक्टूबर 2025

बिहार और झारखंड में छठ पूजा (सुबह की अर्घ्य) पर बैंक की छुट्टी रहेगी।

31 अक्टूबर 2025

गुजरात में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में बैंकों की छुट्टी होगी।

अक्टूबर 2025 का महीना बैंकिंग कामकाज के लिहाज से काफी बिजी रहने वाला है क्योंकि इस महीने में छुट्टियां सबसे ज्यादा है। ऐसे में ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे पहले से अपने बैंकिंग काम निपटा लें। हालांकि, डिजिटल और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन सर्विस हर समय मिलेंगी।

RBI की तरफ से अक्टूबर महीने की छुट्टी

अक्टूबर 2025 1 2 3 4 6 7 10 18 20 21 22 23 27 28 31
अगरतला
अहमदाबाद
आईजॉल
इंफाल
ईटानगर
कानपुर
कोच्‍ची
कोलकाता
कोहिमा
गंगटोक
गुवाहाटी
चंडीगढ़
चेन्‍नै
जम्मू
जयपुर
तिरुवनंतपुरम
देहरादून
नई दिल्‍ली
नागपुर
पटना
पणजी
बंगलूर
बेलापुर
भुवनेश्वर
भोपाल
मुंबई
राँची
रायपुर
लखनऊ
विजयवाड़ा
श्रीनगर
शिमला
शिलांग
हैदराबाद

बैंक छुट्टियों का कारण

छुट्टी का कारण तारीख (अक्टूबर का महीना)
नवरात्रि समाप्त/महा नवमी/दशहरा/आयुधपूजा, विजयदशमी/दुर्गा पूजा (दसाईं) 1
महात्मा गांधी जयंती/दशहरा/विजय दशमी/दशहरा/दुर्गा पूजा (दसाईं)/श्रीमंत शंकरदेव की जन्मोत्सव 2
दुर्गा पूजा (दसाईं) 3
दुर्गा पूजा (दसाईं) 4
लक्ष्मी पूजा 6
महर्षि वाल्मिकी की जयंती/कुमार पूर्णिमा 7
करवा चौथ 10
काति बीहु 18
दीपावली/नरक चतुर्दशी/काली पुजा 20
दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन)/दीपावली/गोवर्धन पूजा 21
दिवाली (बलिप्रतिपदा)/विक्रम संवत नव वर्ष/गोवर्धन पूजा/बालिपद्यमी, लक्ष्मी पूजा (दीपावली) 22
भाई बीज/भैयादूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा (दीपावली)/भ्रातृद्वितिया/निंगोल चक्कौबा 23
छठ पूजा (सायं अर्ध्य) 27
छठ पूजा (प्रातः अर्ध्य) 28
सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती 31

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।