Platinum Rate Today: आज शुक्रवार 15 मई को प्लैटिनम के भाव में हल्की गिरावट रही। आज सोने-चांदी के भाव में भी मामूली नरमी रही। यही ट्रेंड प्लैटिनम में भी नजर आ रहा है। प्लैटिनम का दाम 360 रुपये कम हुआ है। प्लैटिनम 65,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
क्यों बढ़ रही है प्लैटिनम की मांग
देश में सोने की कीमतें लगातार नई ऊंचाई पर पहुंच रही हैं। कई शहरों में 10 ग्राम सोने का भाव करीब 1.50 लाख रुपये से ऊपर है। इसका असर अब लोगों की खरीदारी की आदतों पर भी दिखने लगा है। पहले जहां ज्यादातर ग्राहक 22 और 24 कैरेट सोना लेना पसंद करते थे, वहीं अब लोग बजट को ध्यान में रखते हुए दूसरे विकल्पों की तरफ बढ़ रहे हैं।
मुंबई, चेन्नई, अहमदाबाद, कोलकाता, जयपुर, भोपाल और इंदौर जैसे शहरों में प्लैटिनम की कीमत करीब 65,000 रुपये प्रति 10 ग्राम बनी हुई है। खास बात यह है कि प्लैटिनम का रेट पूरे देश में लगभग एक जैसा रहता है।
सोने के महंगे होने के बाद अब 18, 14 और 9 कैरेट ज्वैलरी की डिमांड तेजी से बढ़ी है। कम कीमत होने के साथ-साथ इन ज्वैलरी डिजाइनों को मॉडर्न और ट्रेंडी लुक में तैयार किया जा रहा है। आजकल ग्राहक ऐसी ज्वैलरी पसंद कर रहे हैं जो स्टाइलिश भी दिखे और जेब पर ज्यादा बोझ भी न डाले।
बाजार में बदलती पसंद को देखते हुए ज्वैलरी कंपनियां और दुकानदार भी हल्के वजन वाली डिजाइन लॉन्च कर रहे हैं। इससे कम बजट वाले लोग भी आसानी से फैशनेबल ज्वैलरी खरीद पा रहे हैं।
सिर्फ सोना ही नहीं, अब प्लैटिनम की तरफ भी लोगों का रुझान बढ़ रहा है। खासकर युवा ग्राहकों को इसका सिंपल, प्रीमियम और क्लासी लुक काफी पसंद आ रहा है। यही वजह है कि अब लोग पारंपरिक भारी ज्वैलरी की जगह हल्के और नए डिजाइन वाले विकल्पों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
प्लैटिनम की कीमत - शुक्रवार 15 मई 2026