Silver Price Today: आज शुक्रवार 15 मई 2026 को चांदी के भाव में गिरावट रही। भारत सरकार ने सोना और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी 6% से बढ़ाकर 15% करने के बाद सोने-चांदी में तेजी रही। लेकिन आज गिरावट देखने को मिल रही है। देश के बुलियन मार्केट में चांदी का भाव 2,99,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। यानी, 10 ग्राम चांदी का रेट 2,999 रुपये पर आ गया है। अगर आप भी आज चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो जानिये आपके शहर में क्या रहा चांदी का रेट।
सोने-चांदी में गिरावट, निवेशक हुए सतर्क
भारत में शुक्रवार को सोना और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। मजबूत अमेरिकी डॉलर, बढ़ती महंगाई और अमेरिका बॉन्ड यील्ड में तेजी के कारण निवेशकों ने कीमती धातुओं में बिकवाली शुरू कर दी। इसके अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump और चीन के राष्ट्रपति Xi Jinping की बैठक से पहले भी बाजार में सतर्क माहौल बना रहा।
घरेलू बाजार में MCX पर चांदी की कीमत में भारी गिरावट आई। चांदी 11,644 रुपये यानी करीब 4% टूटकर 2,79,458 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं सोना भी कमजोर रहा और MCX गोल्ड 1,623 रुपये गिरकर 1,60,355 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दबाव देखने को मिला। स्पॉट सिल्वर 3.1% गिरकर 80.93 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई, जबकि स्पॉट गोल्ड लगातार चौथे दिन गिरावट के साथ 4,613 डॉलर प्रति औंस के करीब ट्रेड करता दिखा।
क्यों गिर रहे हैं सोने और चांदी के दाम?
अमेरिका में महंगाई के आंकड़े उम्मीद से ज्यादा आए हैं। इससे अमेरिकी डॉलर मजबूत हुआ और बॉन्ड यील्ड बढ़ गई। ऐसे में निवेशक अब सोना-चांदी जैसे बिना ब्याज वाले निवेश से दूरी बना रहे हैं।
इसके अलावा बाजार को उम्मीद थी कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व जल्द ब्याज दरों में कटौती करेगा, लेकिन बढ़ती महंगाई के कारण अब यह उम्मीद कमजोर पड़ती दिख रही है। इसका असर भी बुलियन मार्केट पर पड़ा है।
भारत सरकार के फैसले का भी असर
भारत सरकार ने हाल ही में सोना और चांदी पर आयात शुल्क 6% से बढ़ाकर 15% कर दिया है। सरकार का उद्देश्य सोने के आयात को कम करना और विदेशी मुद्रा भंडार बचाना है। अब सोना और चांदी आयात करने पर कुल टैक्स करीब 18.45% तक पहुंच गया है।
सरकार ने गोल्ड इंपोर्ट से जुड़े नियम भी सख्त कर दिए हैं। अब एडवांस ऑथराइजेशन स्कीम के तहत सोने के आयात की सीमा 100 किलो तय कर दी गई है। भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सोना उपभोक्ता देश है। देश में ज्यादातर सोना ज्वैलरी सेक्टर की मांग पूरी करने के लिए विदेशों से आयात किया जाता है।
दिल्ली, मुंबई समेत देश के बड़े शहरों में चांदी का रेट
दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, कोलकाता, यूपी, बिहार, चंडीगढ़ आदि जगहों पर चांदी का भाव 2,99,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है।
चेन्नई और हैदराबाद में सिल्वर रेट
चेन्नई और हैदराबाद में चांदी का रेट करीब 3,14,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है। दक्षिण भारत में कीमतें उत्तर भारत के राज्यों की तुलना में ज्यादा है।
15 मई 2026 को बुलियन मार्केट में ये रहा सिल्वर रेट