Bonsai Plant: अगर आप कोई बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो आपके लि बोनसाई प्लांट (Bonsai Plant) का बिजनेस बेहतर साबित हो सकता है। इस प्लांट को गुड लक और सद्भाव लाने वाला कहा जाता है। यही कारण है कि इस प्लांट की बाजार में तगड़ी मांग रहती है। ऐसे में अगर दिमाग में कोई बिजनेस का खयाल है तो आप बंसोई प्लांट (Bonsai plant) को उगाने और बेचने का काम शुरू कर सकते हैं। आप इस प्लांट के जरिए अच्छी कमाई कर सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि आप बोनसाई प्लांट के जरिए कैसे पैसे कमा सकते हैं और इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको पैसे खर्च करने पड़ेंगे।
आपको बता दें कि इस पौधे का इस्तेमाल सजावट के उद्देश्य के अलावा ज्योतिष (astrology) और वास्तुकला(architecture) के लिए भी उपयोग किया जा सकता है। इसके अलावा बोनसाई प्लांट की खेती करने के लिए केंद्र सरकार (Central Government) भी आर्थिक मदद (financial assistance) करती है।
आप इस बिजनेस को 20 हजार रुपए में भी शुरू कर सकते हैं। फिलहाल शुरुआत में आप इसे अपनी जरूरत के हिसाब से छोटे या बड़े लेवल पर शुरु करें। इसके बाद प्रॉफिट और सेल बढ़ने पर आप बिजनेस को और अधिक बढ़ा सकते हैं यानी विस्तार कर सकते हैं।
कर सकते हैं 2 तरीके से बिजनेस
पहला तरीके में आप बहुत ही कम पैसे लगाकर आप अपने घर पर ही इस बिजनेस को शुरू कर सकते हैं। लेकिन इसमें आपको थोड़ा समय लगेगा। क्योंकि बोनसाई प्लांट को तैयार होने में कम से कम दो से पांच साल का समय लगता है। इसके अलावा आप नर्सरी से तैयार प्लांट लाकर उन्हें 30 से 50 फीसदी अधिक कीमत पर भी बेच सकते हैं।
बोनसाई प्लांट उगाने के लिए मिलती है सरकारी सहायता
तीन साल में औसतन 240 रुपये प्रति प्लांट की लागत आएगी, जिसमें से 120 रुपये प्रति प्लांट सरकारी सहायता मिलेगी। नार्थ ईस्ट को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में इसकी खेती के लिए 50 फीसदी सरकार और 50 फीसदी किसानों लगानी होती है।
3.5 रुपये कमा सकते हैं
जरूरत और प्रजाति के हिसाब से आप एक हेक्टेयर में 1500 से 2500 पौधे लगा सकते हैं। अगर आप 3 गुणा 2.5 मीटर पर पौधा लगाते हैं तो एक हेक्टेयर में करीब 1500 प्लांट लगेंगे। साथ में आप दो पौधों के बीच में बची जगह में दूसरी फसल उगा सकते हैं। 4 साल बाद 3 से 3.5 लाख रुपए की कमाई होने लगेगी।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
