सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि सिर्फ 22,000 रुपये निवेश करने पर हर महीने 10 लाख रुपये की कमाई की जा सकती है। उसमें देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण या पूर्व RBI गवर्नर शक्तिकांत दाम नजर आ रहे हैं। तो सावधान हो जाइए। सरकार ने साफ कर दिया है कि यह पूरी तरह फर्जी और खतरनाक स्कैम है।
सरकार की आधिकारिक फैक्ट-चेक एजेंसी PIB Fact Check ने इस वायरल वीडियो को FAKE करार दिया है। PIB के मुताबिक, यह वीडियो AI डीपफेक तकनीक से बनाया गया है और इसे खासतौर पर Instagram पर स्पॉन्सर्ड ऐड के रूप में चलाया जा रहा है, ताकि लोग जल्दी भरोसा कर लें।
PIB Fact Check ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि न तो वित्त मंत्री, न ही भारत सरकार और न ही Reserve Bank of India (RBI) ने कभी किसी ऐसी निवेश योजना को मंजूरी दी है, जिसमें 22,000 रुपये लगाकर 10 लाख रुपये महीना कमाने का दावा किया गया हो। यह पैसा कमाने की स्कीम नहीं, बल्कि पैसा लूटने का जाल है।
ये स्कैम इतना खतरनाक क्यों है?
आपको सरकारी समर्थन का झूठा भरोसा देना।
आधार, बैंक डिटेल, OTP जैसी जानकारी निकलवाना।
एक बार आपने ये जानकारी दे दी, तो आपका बैंक अकाउंट खाली हो सकता है।
पहचान की चोरी (Identity Theft) हो सकती है।
आपके नाम पर लोन या फ्रॉड ट्रांजैक्शन हो सकते हैं।
पैसा वापस मिलने की संभावना लगभग शून्य होती है।
सिर्फ यही नहीं, एक और फर्जी दावा
PIB Fact Check ने एक और वायरल मैसेज को भी फर्जी बताया है, जिसमें कहा जा रहा है कि वित्त मंत्रालय गरीब नागरिकों को 46,715 रुपये की मदद दे रहा है। यह मैसेज भी WhatsApp और सोशल मीडिया पर लिंक के साथ फैलाया जा रहा है। सरकार ने साफ कहा है कि ऐसी कोई योजना मौजूद नहीं है। सरकार कभी भी रैंडम लिंक भेजकर पैसे नहीं देती