स्लोडाउन की चपेट में इकोनॉमी, कैसे बनाएं टाइट बजट ताकि निवेश और खर्चों में बना रहे तालमेल

इकोनॉमी की खस्ता हालत को देखते हुए बेहद जरूरी है कि आप अपनी सैलरी या कमाई को योजनाबद्ध तरीके से खर्च करें।

अपडेटेड Sep 05, 2019 पर 1:11 PM

इकोनॉमी की खस्ता हालत को देखते हुए बेहद जरूरी है कि आप अपनी सैलरी या कमाई को योजनाबद्ध तरीके से खर्च करें। हर महीने के जरूरी खर्च होते हैं, आपकी एक जीवनशैली होती है, हर माह का निवेश होता है, जिम्मेदारियां होती हैं जिन्हे पूरा करना होता है। यहां इसी मुद्दे पर होगी अहम चर्चा।

इकोनॉमी की खस्ता हालत को देखते हुए सबसे पहले तो क्रेडिट कार्ड से बचें। आपके लिए फिजूल खर्चों में कटौती करना जरूरी है। क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल भी कम करें। क्रेडिट कार्ड पर बकाया ज्यादा ना रखें। क्रेडिट कार्ड पर बकाया होने से ब्याज 30-45 फीसदी तक सालाना बढ़ सकता है।

दूसरा मंत्र ये है कि बैंक से होम लोन पर मिले ब्याज का आकलन करें। ब्याज दर ज्यादा है तो लोन ट्रांसफर करा लें। लोन कम ब्याज वाले बैंक में ट्रांसफर करें। मंदी से निपटने का तीसरा मंत्र ये है कि अपनी शॉपिंग लिस्ट छोटी रखें। बजट बनाकर ही खरीदारी करें और गैर-जरूरी खरीदारी से बचें।

लाइफस्टाइल खर्च कम करें। फोन, एसेसरीज जैसे शौक में कमी करें। ZERO EMI बचत-निवेश का तालमेल बिगाड़ सकते हैं। वीकेंड प्लान में कमी लाएं। बाहर का खाना जेब पर महंगा पड़ता है। मल्टीप्लेक्स में फिल्म देखना महंगा पड़ सकता है। इसके लिए डील्स या रिवॉर्ड पॉइंट का फायदा उठाएं। कम से कम 3 महीने पहले ट्रेवल प्लान करें। ट्रेवल करने से पहले बजट जरूर बनाएं। 3 महीने पहले ही फ्लाइट, रहने, घूमने का प्लान कर लें।

 

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।