Get App

Elon Musk ने फोटो शेयर कर कहा – Twitter की अगली बोर्ड मीटिंग कुछ इस अंदाज में होगी!

Elon Musk ने एक ट्वीट में गांजा फूंकते हुए अपनी एक फोटो शेयर की है और कहा है कि ट्विटर की अगली बोर्ड मीटिंग इस तरह से ही होगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 08, 2022 पर 5:25 PM
Elon Musk ने फोटो शेयर कर कहा – Twitter की अगली बोर्ड मीटिंग कुछ इस अंदाज में होगी!
एलॉन मस्क का यह फोटो सोशल मीडिया में छाया

टेस्ला के CEO एलॉन मस्क (Elon Musk) ने ट्विटर (Twitter) में 9.2 फीसदी हिस्सेदारी खरीद ली है और वह कंपनी के बोर्ड मेंबर्स में शामिल होने वाले हैं। इस बीच उन्होंने ट्विटर में एक फोटो शेयर किया है। इस फोटो को शेयर करते ही हंगामा मच गया। इस फोटो की चर्चा पूरी दुनिया में छाई हुई है। अमेरिका से लेकर इंडिया तक यह फोटो सुर्खियां बटोर रही है।

अब आप सोच रहे होंगे कि आखिरी इस फोटो में है क्या, जिसकी इतनी ज्यादा चर्चा हो रही है। आपको बता दें कि इस फोटो में एलॉन मस्क गांजा फूंकते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि – ट्विटर की अगली बोर्ड मीटिंग कुछ इस तरह होने वाली है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस ट्वीट में शेयर की गई फोटो साल 2018 की है, जिसमें एलॉन मस्क मारिजुआना (गांजे जैसा पदार्थ) फूंक रहे हैं। हालांकि मस्क के ट्वीट से ऐसा साफ अंदाजा लग रहा है कि उन्होंने अपनी ये फोटो मजाक के तौर पर ट्वीट की है। ऐसे में उनके इस ट्वीट का मतलब यह हुआ कि, Twitter की अगली बोर्ड मीटिंग गांजा फूंकते हुए होगी। यह ट्वीट जैसे सामने आया, तुरंत वायरल हो गया। इसके बाद इस पोस्ट पर लोगों के अलग-अलग तरह के रिएक्शन और कमेंट्स की बाढ़ आ गई। कुछ लोगों ने इस पोस्ट को मजाक में समझा और कुछ लोग इस पोस्ट को लेकर गंभीर हो गए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें