Twitter Live Video: ट्विटर में लगातार नए बदलाव हो रहे हैं। जहां पहले कंपनी ने नीली चिड़िया को घोंसले से गायब कर दिया वहीं अब नए फीचर्स की मदद से ट्विटर को एडवांस बनाने की कोशिश की जा रही है। ब्लू टिक के लिए सब्सक्रिप्शन मॉडल लेकर आने वाले एलॉन मस्क ने अब एक और ऐलान कर दिया है। ट्विटर की रिब्रांडिंग करने के बाद अब लाइव फीचर भी ट्विटर पर आ गया है। एक्स ने अब लाइव वीडियो फीचर में सुधार किया है।
यूजर्स अब से नए एक्स में कैमरा के आइकन पर लाइव वीडियो शुरू कर सकते हैं। एलॉन मस्क ने इस खास फीचर को लोगों के साथ शेयर करते हुए अपना एक फनी वीडियो शेयर किया है। लाइव वीडियो में एलॉन मस्क मैग्नेट लाइव वीडियो के साथ एक्सपेरिमेंट करते दिखाई दे रहे हैं। एलॉन अपनी टीम के साथ काफी कैजुअली बात कर रहे हैं। इस 59 सेकंड की वीडियो के बाद एलॉन मस्क ने लाइव बटन की इमेज भी ट्वीट की। इस इमेज में बताया गया कि कैसे इस नए फीचर का इस्तेमाल किया जा सकेगा।
नए फीचर्स का ऐसे करें इस्तेमाल
एलॉन मस्क ने ट्वीट करते हुए लिखा कि लाइव वीडियो अब काफी अच्छे से काम करता है। जब आप पोस्ट करें तो बस उस बटन को टैप करें जो कैमरे की तरह दिखता है। आइए आपको बताते हैं कि ट्विटर लाइव शुरू कैसे होता है।
लाइव वीडियो देखने और कमेंट करने से लोगों को कर सकते हैं बाहर
अगर आप चाहते हैं कि कोई आपका ये लाइव वीडियो ना देखे या इस पर कमेंट ना करे तो इसका भी सॉल्युशन है। ऐसे में यूजर के कमेंट पर टैप करें और उनकी प्रोफाइल सिलेक्ट कर लें। गियर आइकन पर टैप करने के बाद आप ब्लॉक यूजर्स का ऑप्शन सिलेक्ट कर उन्हें ब्लॉक कर सकते हैं। इस तरह सिलेक्ट किया हुआ अकाउंट अब आपके ना ही लाइव वीडियो को देख पाएगा ना ही उस पर कमेंट कर पाएगा। आप जब तक चाहें उन्हें ब्लॉक पर रख सकते हैं।