म्यूचुअल फंडों की टैक्स-स्कीम में निवेशकों की दिलचस्पी पिछले कुछ सालों में तेजी से बढ़ी है। इसे इक्विटी लिंक्ड सेविंग्स स्कीम (ELSS) कहा जाता है। वित्त वर्ष के आखिरी तीन महीनों यानी जनवरी से मार्च के दौरान ईएलएसएस में निवेश बढ़ जाता है। इसकी वजह यह है कि लोग टैक्स सेविंग्स के लिए इनमें 31 मार्च से पहले निवेश करते हैं। ईएलएसएस की लोकप्रियता बढ़ने की एक बड़ी वजह इसका शानदार रिटर्न है। टैक्स-सेविंग्स वाले किसी इनवेस्टमेंट इंस्ट्रूमेंट का रिटर्न ईएलएसएस जितना नहीं है। दूसरा यह कि ईएलएसएस का लॉक-इन पीरियड भी दूसरी टैक्स-सेविंग्स स्कीमों के मुकाबले काफी कम है।
