EPFO: अब रिजेक्ट नहीं होगा EPF क्लेम, ईपीएफओ ने जारी की नई गाइडलाइन्स

EPFO: क्या आपका भी PF क्लेम रिजेक्ट हुआ है? अगर हां, तो ये आपके लिए काम की खबर है। अक्सर देखने में आया है कि कर्मचारियों का कई बार पीएफ क्लेम किसी न किसी कारणवश कैंसिल हो गाया है। कई बार होता है कि आपको पैसे की जरूरत होती है लेकिन आपका पैसा आपके ही काम नहीं आता है। अगर आपने भी यही परेशानी को झेला है तो आपको बता रहे हैं कि अब आपका क्लेम रिजेक्ट नहीं होगा

अपडेटेड Dec 08, 2022 पर 7:45 PM
EPFO: अब आपको PF क्लेम लेने में नहीं होगी कोई परेशानी।

EPFO: क्या आपका भी PF क्लेम रिजेक्ट हुआ है? अगर हां, तो ये आपके लिए काम की खबर है। अक्सर देखने में आया है कि कर्मचारियों का कई बार पीएफ क्लेम किसी न किसी कारणवश कैंसिल हो गाया है। कई बार होता है कि आपको पैसे की जरूरत होती है लेकिन आपका पैसा आपके ही काम नहीं आता है। अगर आपने भी यही परेशानी को झेला है तो आपको बता रहे हैं कि अब आपका क्लेम रिजेक्ट नहीं होगा। Employees Provident Fund Organization (EPFO) ने अपने सभी लोकल ऑफिसों के लिए नई गाइडलाइंस जारी की है। सभी सही पीएफ क्लेम को रिजेक्ट नहीं करने के साफ निर्देश दिये गए हैं। अधिकारियों को भी क्लेम न अटकाने या रिजेक्ट न करने के निर्देश दिये गए हैं।

जल्द प्रोसेस किये जाएं क्लेम

EPFO ने कहा कि पीएफ क्लेम को जल्द से जल्द प्रोसेस किया जाए। साथ ही एख पीएफ क्लेम को कई कारणों से रिजेक्ट न किया जाए। EPFO ने कहा कि हर एक क्लेम को पहली बार में ही पूरे तरीके से जांचा जाना चाहिए। सदस्य को पहली बार में रिजेक्ट करने का कारण बता देना होगा। उन्हें बार-बार परेशान न किया जए। ऐसी शिकायतें कई बार आई है जब पीएफ क्लेम को अधिकारियों ने बार-बार खारिज किया है, इससे सदस्य ही परेशान होते हैं।


EPFO ने दिये निर्देश

EPFO के नए निर्देशों में कहा है कि फील्ड कार्यालयों से यह भी अपेक्षा की जाती है वह एक समान कारण से कैंसिल किये गए पीएफ क्लेम को जोनल ऑफिस समीक्षा के लिए भेजेंगे। तय समय के अंदर क्लेम को प्रोसेस किया जाएगा। ईपीएफओ ने यह भी कह कि ऐसा भी देखा गया है कि एक पीएफ क्लेम एक बार रिजेक्ट होने के बाद दोबारा अप्लाई किया गया, तो उसे दोबारा किसी और कारण से कैंसिल कर दिया गया। अब ऐसा नहीं होगा, इसके लिए भी निर्देश भी दिये गए हैं।

रामदेव अग्रवाल ने कहा- वेल्थ क्रिएशन के लिए सबसे तेज की बजाय लगातार अच्छा परफॉर्म करने वाली कंपनियों में करें निवेश

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।