Get App

अप्रैल में कम आएगी कर्मचारियों की सैलरी, जानिये अब क्यों हर महीने कटेगा ज्यादा पैसा

April Salary: ज्यादातर कर्मचारियों की सैलरी अप्रैल में मार्च की तुलना में पहले से कम आने वाली है। अब ये पैसा हर महीने आपकी सैलरी से काटा जाएगा। जानिये हर महीने क्यों और कितना कट कर आएगा वेतन

Edited By: Sheetalअपडेटेड Apr 07, 2026 पर 11:29 AM
अप्रैल में कम आएगी कर्मचारियों की सैलरी, जानिये अब क्यों हर महीने कटेगा ज्यादा पैसा
ज्यादातर कर्मचारियों की सैलरी अप्रैल में पहले से कम आने वाली है।

Labour Law April Salary:  ज्यादातर कर्मचारियों की सैलरी अप्रैल में मार्च की तुलना में पहले से कम आने वाली है। 1 अप्रैल 2026 से सरकार लेबर कानूनों से जुड़े कुछ नियम लागू कर चुकी है। ये बदलाव देश के लाखों कर्मचारियों की सैलरी स्ट्रक्चर में बदल चुके हैं। अभी ज्यादातर कर्मचारियों कि सैलरी में बेसिक पे की हिस्सेदारी 20 से 30 फीसदी है, जो अब 50 फीसदी करना अनिवार्य है। ऐसा होने पर प्रॉविडेंट फंड के लिए कटने वाला पैसा बढ़ जाएगा क्योंकि ये बेसिक पे के आधार पर कैलकुलेट होता है। ऐसे में कर्मचारियों की हाथ आने वाली सैलरी मार्च की तुलना में अप्रैल में कम होगी।

कुल सैलरी का 50% होगा बेसिक पे

सरकार के लागू किए गए Code on Wages 2019 और Code on Social Security 2020 के तहत सैलरी की परिभाषा को बदला गया है। नए नियमों के अनुसार किसी भी कर्मचारी की बेसिक सैलरी (Basic Pay) और महंगाई भत्ता (DA) को मिलाकर कुल वेतन (CTC) का कम से कम 50 प्रतिशत होना अनिवार्य कर दिया गया है।

पहले क्या था सिस्टम?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें