End of Season Sale: ज्यादातर रिटेलर्स अपने स्टॉक को क्लीयर करने के लिए समय से पहले ही ग्राहकों को डिस्काउंट ऑफर दे रहे हैं। सीजन सेल जो ज्यादातर जुलाई के पहले से दूसरे सप्ताह में शुरू होती है, वह पहले ही शुरू हो चुकी है। ज्यादातर रेडीमेड गारमेंट वेयर रिटेलर्स ग्राहकों को 25 से 80 प्रतिशत तक की छूट दे रहे हैं। ये सेल दो हफ्ते पहले ही शुरू हो गई है। ये शुरुआती सेल और छूट कम डिमांड की ओर इशारा कर रहे हैं।
रिटेलर्स दे रहे हैं डिस्काउंट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ज्यादार रिटेलर्स 25 से 80 फीसदी का डिस्काउंट ऑफर कर रहे हैं। शॉपर्स स्टॉप 62 प्रतिशत पर सबसे अधिक छूट दे रहा है, इसके बाद रिलायंस ट्रेंड्स 41 प्रतिशत, लाइफस्टाइल 39 प्रतिशत और पैंटालून 25 प्रतिशत तक का डिस्काउंट ऑफर कर रहे हैं।
सभी बड़े ब्रांड दे रहे हैं डिस्काउंट
जून में एथनिक रिटेलर फैब इंडिया ने अपने स्टोर और ऐप दोनों पर प्रोडक्ट की एक केटेगरी पर 30 फीसदी और दूसरी केटेगरी 50 फीसदी की छूट दे रहा था। रेमंड जिसने लगभग जून के मध्य में अपनी सीजन एंड सेल की शुरुआत कर दी थी। वह अपने प्रोडक्ट्स पर 30 फीसदी का डिस्काउंट ऑफर कर रहा है। बीबा और ग्लोबल देसी जैसे ब्रांड 50-77 प्रतिशत तक की अधिक छूट दे रहे हैं।
समय से पहले शुरू हुई सीजन सेल
सीजन सेल आम तौर पर जुलाई के पहले सप्ताह में शुरू होती है और त्योहारी सीजन की शुरुआत से पहले पुराने स्टॉक से छुटकारा पाने के लिए अगस्त के मध्य तक चलती है। तब दिवाली वाले फेस्टिव टाइम में नए डिजाइनों के साथ ताजा माल भरा होता है। हालांकि, इस बार 'सीजन सेल' जल्दी शुरू हो गई है।
सेल कम रहने के कारण हुआ ऐसा?
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अप्रैल-मई के दौरान रिटेल सेल में 5 से 15 फीसदी की गिरावट देखी गई है। ये महीने देश में शादी के महीने के लिए जाना जाता है। रिटेलर्स के मुताबिक 2022-23 की चौथी तिमाही यानी जनवरी से मार्च थोड़ा कमजोर रहा है। ये जून तक जारी रहा है। ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों के बीच बढ़ते कंपिटिशन का असर भी नजर आया है।