EPF account: अपने UAN को खुद कैसे जेनरेट और एक्विवेट करें? यहां जानिए स्टेप बाय स्टेप तरीका

UAN (यूनिवर्सल अकाउंट नंबर) एक विशेष पहचान नंबर है जो कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के सभी सदस्यों को दिया जाता है, आइए जानतें हैं कि इसे कैसे जेनरेट और एक्विट करते हैं

अपडेटेड Jun 08, 2022 पर 5:55 PM
Story continues below Advertisement
UAN जेनरेट होने के बाद ही कर्मचारी अपने EPF खाते को देख सकते हैं

UAN (यूनिवर्सल अकाउंट नंबर) एक विशेष पहचान नंबर है जो कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के सभी सदस्यों को दिया जाता है। यह 12 अंकों का होता है। 20 से अधिक कर्मचारियों वाली सभी कंपनियों को अपने कर्मचारियों का EPF खाता खुलवाना होता है और उसके लिए उन्हें उन कर्मचारियों का UAN जेनरेट करना होता है। कंपनियां EPFO की वेबसाइट पर जाकर अपने कर्मचारियों का यूएएन जेनरेट कर सकती है। इसके अलावा कर्मचारी खुद भी अपना UAN नंबर जेनरेट कर सकती है। इसके अलाका उन्हें नीचे दिए गए कुछ स्टेप फॉलो करने होंगे।

क्यों जरूरी है UAN?

UAN जेनरेट होने के बाद ही कर्मचारी अपने एंप्लॉयी प्रोविडेंट फंड (EPF) खाते को देख सकते हैं। साथ ही आप इसकी मदद से आप अपनी EPF पासबुक भी पा सकते हैं और अपने EPF खाते में कभी भी बैलेंस भी चेक कर सकते हैं। साथ ही, कर्मचारी अब यूएएन की मदद से अपने पीएफ को पुराने अकाउंट से नए अकाउंट में आसानी से ट्रान्सफर कर सकते हैं। सबसे अहम बात यह है कि इसकी मदद से कर्मचारी EPF से आंशिर रकम निकासी के लिए ऑनलाइन क्लेम कर सकते हैं

UAN जेनरेट करने के इन स्टेप को फॉलो करें-


1. EPFO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

2. 'डायरेक्ट UAN अलॉटमेंट' पर क्लिक करें।

3. अब अपने आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर और दिया गया कैप्चा कोड एंटर करें।

4. आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को भरकर 'सबमिट' पर क्लिक करें।

5. "क्या आप किसी प्राइवेट कंपनी में कार्यरत हैं" के लिए 'हां' चुनें।

6. फिर ड्रॉपडाउन मेनू से एंप्लॉयमेंट कैटेगरी का चयन करें। (अगर "एंप्लॉयमेंट कैटेगरी" में आप EPFO के तहत आने वाले "संस्था/कंपनी/कारखाने" का विकल्प चुनते हैं, तो, तो सिस्टम आपसे PF कोड नंबर मांगेगा, अगर आपने इसे नहीं चुना तो फिर सिस्टम आप से ऑर्गनाइजेश के डिटेल्स को सबमिट करने के लिए कहेगा।)

7. कंपनी को ज्वाइन करने की तारीख और आईडेंटिटी प्रूफ के विकल्पों में से एक विकल्प चुनकर आईडेंटिटी प्रूफ अपलोड करें।

8. अपना आधार या वर्चुअल आईडी नंबर डालें।

9. 'जेनेरेट OTP' पर क्लिक करें और फिर अपने मोबाइल नंबर पर आए OTP को इंटर करें। इसके बाद सिस्टम UIDAI से आपकी जानकारी को वैलिडेट करेगा।

10. फिर 'Register' बटन पर क्लिक करें और इस तरह आपका UAN जेनेरट हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- बढ़ती ब्याज दरों से घर खरीदारों का सेंटिमेंट हो सकता है खराब - एक्सपर्ट्स

UAN एक्टिव करने की प्रक्रिया

UAN जेनरेट होने के बाद आपको इस EPFO की वेबसाइट पर जाकर एक्विट करना होगा। तभी आप EFP से जुड़ी किसी भी सेवा का लाभ उठा सकेंगे। UAN एक्टिवट करने के लिए आप नीचे बताए स्टेप को फॉलो कर सकते हैं-

1. EPFO की आधिकारिक वेबसाइट पर 'Member Portal’ में जाकर ‘Activate UAN’ पर क्लिक करें।

2. अपने आधार नंबर, नाम, डेट ऑफ बर्थ, मोबाइल नंबर, कैप्चा कोड के साथ अपना UAN नंबर एंटर करें।

3. ‘Get authority pin ’ पर क्लिक करें।

4. EPFO में आपका जो मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड है, उसपर एक OTP भेजा जाएगा।

5. इस OTP को दर्ज करें और ‘Validate OTP and Activate UAN' पर क्लिक करें।

6. आपका UAN एक्टिवेट हो जाएगा और पासवर्ड आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेज दिया जाएगा।

7. अब आप अपने UAN और पासवर्ड का उपयोग करके अपने EPF खाते में लॉगिन कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।