EPF अकाउंट में इंटरेस्ट का पैसा नहीं आने से करोड़ों एंप्लॉयीज निराश हैं। फाइनेंशियल ईयर 2021-22 खत्म हुए 6 महीने से ज्यादा बीत चुके हैं, लेकिन अब तक प्राइवेट एंप्लॉयीज के ईपीएफ अकाउंट में इंटरेस्ट का पैसा नहीं आया है। एंप्लॉयीज को पैसे आने में देर से इंटरेस्ट अमाउंट में लॉस का डर भी सता रहा है। फाइनेंस मिनिस्ट्री ने एंप्लॉयीज की यह चिंता दूर करने की कोशिश की है।
फाइनेंस मिनिस्ट्री ने 5 अक्टूबर (बुधवार) को देर रात एक ट्वीट किया है। इसमें कहा गया है कि ईपीएफ सब्सक्राइबर्स को इंटरेस्ट में किसी तरह का नुकसान नहीं होगा। उसने यह भी कहा है कि इंटरेस्ट के पैसे ईपीएफ के सभी सब्सक्राइबर्स के अकाउंट में भेजे जा रहे हैं।
मिनिस्ट्री ने कहा है कि इंटरेस्ट का अमाउंट तकनीकी वजह से सब्सक्राइबर्स के अकाउंट में नहीं दिख रहा है। दरअसल, EPFO टैक्स के नियमों में बदलाव के बाद सॉफ्टवेयर को अपग्रेड कर रहा है, जिसके चलते यह पैसा अकाउंट में नहीं दिख रहा है।
Dear EPFO, where is my interest? @PMOIndia @narendramodi Sir need reforms! Why should citizens suffer because of bureaucratic inefficiency? Pl help @DPIITGoI @FinMinIndia @nsitharaman @sanjeevsanyal https://t.co/jLLpkygbrS
ईपीएफओ ने मोहनदास पई के एक ट्वीट के जवाब में यह जानकारी दी है। पई ने ईपीएफ सब्सक्राइबर्स को इंटरेस्ट के पैसे मिलने में हो रही देर पर प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी और प्रधानमंत्री कार्यालय से सवाल पूछा था। उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री सर सिस्टम में रिफॉर्म्स की जरूरत है। पई ने मनीकंट्रोल के कॉलम 'Dear EPFO, where is my interest?'को शेयर करते हुए अपना सवाल पूछा था।
पई देश की दूसरी सबसे आईटी कंपनी Infosys के पूर्व सीएफओ और पूर्व डायरेक्टर हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री से मदद की गुजारिश करते हुए कहा था कि ब्यूरोक्रेटिक इनएफिशंयसी के चलते सिटीजंस को क्यों नुकसान होना चाहिए।
मनीकंट्रोल के कॉलम में Lee Kuan Yew School of Public Policy के एक सीनियर एसोसिएट ने ईपीएफ के इंटरेस्ट का पैसा सब्सक्राइबर्स के अकाउंट में आने में देर का विश्लेषण किया है। उन्होंने बताया है है कि ईपीएफओ के ट्रस्टी बोर्ड के इंटरेस्ट रेट के बारे में फैसला लेने और इंटरेस्ट का पैसा अकाउंट में आने के बीच बहुत लंबा गैप रहता है।
उन्होंने बताया है कि अगर हर साल इंटरेस्ट का पैसा आने में चार महीने की देर होती है तो किसी एंप्लॉयी के 25 साल के करियर में बैलेंस पर इंटरेस्ट क्रेडिट होने में 100 महीने की देर होती है। इसमें रिटायरमेंट इनकम भी शामिल है।