EPF's Interest Rate for FY25 Fixed: एंप्लॉयीज प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (EPFO) ने ईपीएफ खाते की जमा पर वित्त वर्ष 2024-25 के लिए कितना ब्याज मिलेगा, इसकी दर फिक्स कर दी है। न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुकाबिक ईपीएफओ के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए ईपीएफ के डिपॉजिट्स पर ब्याज की दर 8.25 फीसदी फिक्स की है। यह तीन वित्त वर्षों में सबसे अधिक है। पिछले वित्त वर्ष 2023 में यह 8.15 फीसदी औऱ वित्त वर्ष 2022 में 8.10 फीसदी पर थी। अब तक ईपीएफ खाते पर सबसे कम दर से ब्याज वित्त वर्ष 1977-78 में मिला था जब इसकी दर 8 फीसदी थी और उसके बाद वित्त वर्ष 2021-22 में इसकी दर 8.10 फीसदी थी।
