Get App

1 अगस्त से बदल जाएगा दिल्ली में महिलाओं के लिए मुफ्त बस सफर का नियम! इस कार्ड के बगैर नहीं मिलेगा फायदा

Delhi Free Bus Service: दिल्ली में मुफ्त बस सेवा का फायदा उठा रहीं महिला यात्रियों के लिए बुरी खबर है। दरअसल, अब वह 1 अगस्त से इस सेवा का लाभ नहीं उठा पाएंगी। ऐसा इसलिए क्योंकि सरकार ने इस यात्रा के लिए 'पिंक सहेली' स्मार्ट कार्ड जरूरी कर दिया है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jul 10, 2026 पर 4:23 PM
1 अगस्त से बदल जाएगा दिल्ली में महिलाओं के लिए मुफ्त बस सफर का नियम! इस कार्ड के बगैर नहीं मिलेगा फायदा
दिल्ली में महिलाओं के लिए बदल जाएगा मुफ्त बस सफर का नियम!

Delhi Free Bus Service: दिल्ली में मुफ्त बस सेवा का फायदा उठा रहीं महिला यात्रियों के लिए बुरी खबर है। दरअसल, अब वह 1 अगस्त से इस सेवा का लाभ नहीं उठा पाएंगी। ऐसा इसलिए क्योंकि सरकार ने इस यात्रा के लिए 'पिंक सहेली' स्मार्ट कार्ड जरूरी कर दिया है। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, महिलाओं की ओर से पिंक सहेली कार्ड बहुत धीमी रफ्तार से बनवाया जा रहा है, जिसे देखते हुए दिल्ली परिवहन निगम (DTC) ने एक विशेष अभियान शुरू किया है। इसके तहत बसों में यात्रा कर रही महिलाओं को जल्द से जल्द 'पिंक सहेली' स्मार्ट कार्ड बनवाने की सलाह दी जा रही है।

DTC ने अपने आदेश में कहा, "1 अगस्त से, पिंक टिकट सिर्फ उन महिला यात्रियों को जारी किए जाएंगे जिनके पास वैलिड 'पिंक सहेली' स्मार्ट कार्ड होगा। बस में चढ़ते समय उन्हें यह कार्ड टैप करना होगा। DTC ने बताया कि जिन महिलाओं के पास यह कार्ड होगा, उन्हें योजना के नियमों के अनुसार मुफ्त बस सेवा का लाभ मिलता रहेगा।"

अधिकारियों के अनुसार, मुफ्त बस यात्रा का लाभ उठाने के लिए मौजूदा पेपर-बेस्ड पिंक टिकट सिस्टम को धीरे-धीरे खत्म करके स्मार्ट कार्ड-बेस्ड सिस्टम अपनाने का फैसला किया गया है।

'पिंक सहेली' स्मार्ट कार्ड जरूरी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें