Get App

EPF जॉइनिंग और एग्जिट डेट में छोटी गलती? PF बैलेंस से पेंशन तक पर होगा असर, जानिए सुधारने का तरीका

EPF रिकॉर्ड में जॉइनिंग या एग्जिट डेट की छोटी गलती भी बड़ा नुकसान कर सकती है। PF बैलेंस, टैक्स और पेंशन तक पर असर पड़ सकता है। जानिए ये गलती क्यों होती है और इसे सही करने का आसान तरीका।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Apr 14, 2026 पर 7:40 PM
EPF जॉइनिंग और एग्जिट डेट में छोटी गलती? PF बैलेंस से पेंशन तक पर होगा असर, जानिए सुधारने का तरीका
Kustodian.life के फाउंडर कुणाल काबरा के मुताबिक, गलत EPF एग्जिट डेट आपकी पूरी सर्विस हिस्ट्री को बिगाड़ सकती है।

नई नौकरी शुरू करते वक्त आमतौर पर सैलरी, ऑफर लेटर और नई जिम्मेदारियों पर ध्यान जाता है। लेकिन एक जरूरी फाइनेंशियल काम अक्सर छूट जाता है- EPF अकाउंट को सही तरीके से अपडेट और ट्रांसफर करना। यही छोटी सी चूक आगे चलकर बड़ा नुकसान करा सकती है।

EPFO ने क्यों दी चेतावनी

एंप्लॉयीज प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) ने हाल ही में कहा है कि कर्मचारी अपने PF रिकॉर्ड में Date of Joining और Date of Exit जरूर जांचें। इन तारीखों में जरा सी गलती भी PF बैलेंस, पेंशन और क्लेम प्रोसेस पर असर डाल सकती है।

गलत तारीख से क्या-क्या नुकसान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें