Stocks to Watch: एशियाई बाजारों से मिले-जुले रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में लाल शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी फिलहाल 83.50 प्वाइंट्स यानी 0.33% की गिरावट के साथ 24,223.00 पर है। चूंकि आज सेंसेक्स की मंथली एक्सपायरी है जिससे आज मार्केट में तेज उठा-पटक के संकेत मिल रहे हैं। इसके अलावा अमेरिकी फेड के ब्याज दरें स्थिर रखने के फैसले का भी मार्केट पर असर दिख सकता है। एक कारोबारी दिन पहले 29 जुलाई को सेंसेक्स (Sensex) 888.68 प्वाइंट्स यानी 1.16% की बढ़त के साथ 77,654.60 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 264.85 प्वाइंट्स यानी 1.10% के उछाल के साथ 24,250.20 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
