Get App

RRP Electronics ने शुरू की एडवांस्ड वेफर-लेवल पैकेजिंग सुविधा, सेमीकंडक्टर कारोबार बढ़ाने की तैयारी

RRP Electronics ने नवी मुंबई में एडवांस्ड वेफर-लेवल पैकेजिंग सुविधा शुरू की है। इससे कंपनी की सेमीकंडक्टर पैकेजिंग, SIM और eSIM मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ेगी। कंपनी टेस्टिंग और एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबार में भी विस्तार की तैयारी कर रही है। हालांकि, नई सुविधा से रेवेन्यू में बढ़ोतरी का अनुमान नहीं बताया गया है। जानिए डिटेल.

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Oct 13, 2026 पर 8:10 PM
RRP Electronics ने शुरू की एडवांस्ड वेफर-लेवल पैकेजिंग सुविधा, सेमीकंडक्टर कारोबार बढ़ाने की तैयारी
RRP Electronics का कहना है कि वह पैकेजिंग के साथ-साथ सेमीकंडक्टर टेस्टिंग की क्षमता भी बढ़ा रही है।

RRP Electronics Semiconductor: आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने सेमीकंडक्टर कारोबार में अपनी क्षमता बढ़ाने की दिशा में एक और कदम उठाया है। कंपनी ने महाराष्ट्र के नवी मुंबई स्थित अपनी सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में एडवांस्ड वेफर-लेवल पैकेजिंग (AWLP) सुविधा शुरू की है। इससे कंपनी एडवांस्ड सेमीकंडक्टर पैकेजिंग के क्षेत्र में अपनी पहुंच बढ़ा सकेगी।

इस सुविधा का उद्घाटन महाराष्ट्र के उद्योग और मराठी भाषा मंत्री उदय सामंत, डॉ. अनिल काकोडकर, डॉ. जी. सतीश रेड्डी और कंपनी के चेयरमैन राजेंद्र चोडणकर ने किया। कंपनी का कहना है कि यह सुविधा भारत में सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का मजबूत इकोसिस्टम बनाने की उसकी योजना का अहम हिस्सा है।

क्या है एडवांस्ड वेफर-लेवल पैकेजिंग?

एडवांस्ड वेफर-लेवल पैकेजिंग सेमीकंडक्टर चिप बनाने की प्रक्रिया का एक अहम हिस्सा है। इसमें चिप को वेफर से अलग करने से पहले ही उसकी पैकेजिंग और इलेक्ट्रिकल कनेक्शन तैयार किए जाते हैं। इससे चिप को छोटे आकार में तैयार करना और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में इस्तेमाल करना आसान हो सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें