EPF Online Tranfer: जानिए EPF ऑनलाइन ट्रांसपर कैसे करें, ये है बेहद सरल तरीका

EPF Online Tranfer: EPF बेहद सुरक्षित सेविंग सुविधाओं में से एक है जिसमें लॉन्ग टर्म में अच्छा रिटर्न मिलने का भरोसा रहता है

अपडेटेड Apr 13, 2021 पर 3:21 PM

EPF Online Tranfer: कर्मचारी भविष्य निधि (Employees Provident Fund - EPF) सबसे सुरक्षित सेविंग इंस्ट्रूमेंट्स में से एक है। इसमें निवेश करने पर कर्मचारियों को लॉन्ग टर्म में बेहतर रिटर्न मिलने का भरोसा रहता है। EPF अकाउंट को मैनेज करने का काम Employees Provident Fund Organisation (EPFO) करता है। यह एक E-E-E  मॉडल के जरिए सेविंग्स को बढ़ावा देता है।

EPF में निवेश, ब्याज और पैसे निकालने पर टैक्स में छूट मिलती है। इसमें कर्मचारी की सैलरी (बेसिक+DA) में 12 फीसदी का कंट्रीब्यूशन किया जाता है। इतना ही कंपनी द्वारा कंट्रीब्यूशन किया जाता है।

 

अगर आप अपना EPF किसी दूसरी जगह ट्रांसपर करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। यह डिजिटली बेहद आसान है। जब आप कोई कंपनी छोड़ते हैं तो दूसरी  में नौकरी जॉइन करते हैं, तो पिछली कंपनी से अपना पीएफ ट्रांसफर कर सकते हैं।


EPFO (कर्मचारी भविष्य निधि संगठन) 12 डिजिट का एक नंबर देता है जिसे UAN (यूनिवर्सल अकाउंट नंबर) कहा जाता है। जिसको एक्टिवेट करके आपके अकाउंट पर ऑनलाइन नजर रखी जाती है। UAN आईडी इसके मेंबर्स के लिए एक umbrella की तरह काम करता है।

जानिए ऑनलाइन कैसे करें ट्रांसफर

- सबसे पहले आपको Unified Member Portal पर विजिट करना होगा। फिर अपने UAN के साथ इसे लॉग इन करें।

-  ऑनलाइन सर्विस के लिए One Member One EPF पर क्लिक करना होगा।

- अब आपको मौजूदा कंपनी से जुड़ी जानकारी और पीएफ अकाउंट को वेरिफाई करना होगा।

- इसके बाद Get Details ऑप्शन पर क्लिक करें।  आपको पिछली नियुक्ति की PF अकाउंट डिटेल्स दिखाई देंगी।

- पिछली कपनी और मौजूदा कंपनी में से किसी एक सेलेक्ट करना होगा। दोनों में से किसी भी कंपनी को सेलेक्टर करके मेंबर आईडी या UAN दें।

- सबसे आखिर में Get OTP ऑप्शन पर क्लिक करें, जिससे आपके पास UAN में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आ जाएगा। फिर उस OTP को डालकर सबमिट ऑप्शन पर क्लिक करें।

- आपके EPF अकाउंट का ऑनलाइन ट्रांसफर प्रॉसेस पूरा हो गया।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।