EPFO Rules and Digital Changes 2026: अगर आप बीते कुछ दिनों से कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) से जुड़ी खबरें पढ़ रहे हैं, तो हो सकता है आपको लगा हो कि PF के सारे नियम बदल गए हैं। नए अपडेट्स और सर्विस घोषणाओं के बाद कई नौकरीपेशा लोग अपने पीएफ अकाउंट को लेकर असमंजस में हैं। हालांकि, सच्चाई यह है कि बुनियादी नियम पहले जैसे ही हैं, जबकि बड़े बदलाव मुख्य रूप से डिजिटल सुविधाओं को आसान बनाने के लिए किए गए हैं।
आइए आपको बताते हैं कि साल 2026 में पीएफ खातों को लेकर क्या-क्या नया आया है और कौन-कौन से नियम बिल्कुल नहीं बदले हैं।
A. सर्विस हिस्ट्री फीचर: कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ा और उपयोगी बदलाव डिजिटल मोर्चे पर हुआ है। ईपीएफओ ने एक नया 'सर्विस हिस्ट्री' फीचर जोड़ा है।इसके जरिए सदस्य अपने यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) से जुड़ी पिछली और मौजूदा सभी नौकरियों का ब्योरा एक जगह देख सकते हैं। अगर आपने अपनी करियर में 2-3 नौकरियां बदली हैं, तो आप आसानी से चेक कर सकते हैं कि आपकी सभी कंपनियों की पीएफ आईडी सही तरीके से यूएएन से जुड़ी हैं या नहीं।
B. ऑटोमेटेड क्लेम प्रोसेस: ईपीएफओ ने अपने ऑटोमेटेड क्लेम सेटलमेंट के दायरे को और बढ़ा दिया है। पात्र ऑनलाइन क्लेम अब पहले से कहीं अधिक तेजी से प्रोसेस और सेटल हो रहे हैं। अगर आपका बैंक खाता, पैन, आधार कार्ड या एंप्लॉयर रिकॉर्ड्स आपस में मैच नहीं करते हैं, तो क्लेम में देरी हो सकती है। इसलिए क्लेम सबमिट करने से पहले KYC डिटेल्स अपडेट रखना बहुत जरूरी है।
क्या-क्या नियम बिल्कुल नहीं बदले?
A. पीएफ में योगदान की दरें: अगर आप ईपीएफ योगदान दरों में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद कर रहे थे, तो ऐसा नहीं हुआ है। कर्मचारी की बेसिक सैलरी और महंगाई भत्ते (Basic Pay + DA) का 12% हिस्सा पहले की तरह पीएफ में जाता है। कंपनी भी तय ईपीएफ (EPF) और ईपीएस (EPS) नियमों के तहत अपना हिस्सा जमा करती है।
B. टैक्स के नियम: कई लोग अब भी मानते हैं कि पीएफ का पूरा पैसा टैक्स-फ्री होता है, लेकिन टैक्स नियम पहले जैसे ही प्रभावी हैं। लगातार 5 साल की नौकरी पूरी करने के बाद पीएफ से पैसा निकालने पर टैक्स छूट मिलती है। 5 साल से पहले निकासी करने पर टैक्स लग सकता है। कर्मचारी के खुद के ईपीएफ योगदान पर मिलने वाला ब्याज यदि निर्धारित वार्षिक सीमा (उदा. ₹2.5 लाख या ₹5 लाख) से अधिक होता है, तो उस अतिरिक्त ब्याज पर टैक्स देने का नियम पहले की तरह लागू है।
C. आंशिक निकासी और पीएफ ट्रांसफर: बीमारी, शादी, उच्च शिक्षा, घर खरीदने या होम लोन चुकाने जैसी विशेष स्थितियों में एडवांस पीएफ निकालने की शर्तें और नियम वही हैं। नौकरी बदलते समय पीएफ का पैसा निकालने के बजाय उसे नए खाते में ट्रांसफर (Transfer) करने की सलाह दी जाती है। एक ही एक्टिव यूएएन बनाए रखने से भविष्य में पैसे निकालते समय दिक्कतें नहीं आतीं।
कर्मचारियों के लिए काम की टेकअवे
साल 2026 में ईपीएफओ ने नियमों का कोई नया ढांचा नहीं तैयार किया है, बल्कि सुविधाएं और प्रक्रियाएं आसान की हैं। आपकी मासिक बचत, ब्याज और रिटायरमेंट बेनिफिट्स पहले की तरह ही सुरक्षित तरीके से काम कर रहे हैं। आपके लिए सबसे बेहतर यही रहेगा कि: