Get App

EPF Wage Ceiling Hike: केंद्रीय कैबिनेट का बड़ा फैसला! ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई सैलरी लिमिट, 51 लाख कर्मचारियों को सीधा फायदा

EPF Wage Ceiling Hike: मोदी कैबिनेट ने नौकरीपेशा वर्ग के लिए बड़ा ऐलान कर दिया है। ईपीएफओ के तहत अनिवार्य पीएफ की सैलरी लिमिट को ₹15,000 से बढ़ाकर ₹25,000 कर दिया गया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इससे करीब 51 लाख कर्मचारियों को सीधा फायदा मिलेगा

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Sep 16, 2026 पर 3:23 PM
EPF Wage Ceiling Hike: केंद्रीय कैबिनेट का बड़ा फैसला! ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई सैलरी लिमिट, 51 लाख कर्मचारियों को सीधा फायदा
इसके लिए सरकार ₹11,339 करोड़ का खर्च उठाएगी

EPF Wage Ceiling Raised: नौकरीपेशा कर्मचारियों के लिए केंद्र सरकार की कैबिनेट बैठक से बेहद बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एंप्लाइज प्रॉविडेंट फंड (EPF) के तहत अनिवार्य कवरेज के लिए मासिक वेतन सीमा को ₹15,000 से बढ़ाकर ₹25,000 करने की ऐतिहासिक मंजूरी दे दी है।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट प्रेस ब्रीफिंग में इस फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि इस कदम से देश के करीब 51 लाख कर्मचारियों को सीधा सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिलेगा। सरकार इस योजना पर ₹11,339 करोड़ का खर्च वहन करेगी। 12 साल के लंबे इंतजार के बाद हुए इस संशोधन से संगठित क्षेत्र के कर्मचारियों की पेंशन और भविष्य निधि (PF) की बचत में बड़ा इजाफा होने वाला है।

कैबिनेट फैसले के 3 मुख्य बिंदु

लिमिट में बड़ा इजाफा: ईपीएफओ के तहत अनिवार्य पीएफ और पेंशन कवरेज के लिए बेसिक सैलरी + डीए (Basic Pay + DA) की सीमा को ₹15,000 से बढ़ाकर ₹25,000 कर दिया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें