EPFO की सारी जानकारी अब आपके WhatsApp पर, ये हैं हेल्पलाइन नंबर, जानिए कैसे करें इस्तेमाल

EPF अकाउंट को लेकर अगर कोई शिकायत दर्ज कराना है, तो अब बेहद आसान हो गया है

अपडेटेड Feb 23, 2021 पर 12:49 AM

EPFO: EPF के अकाउंट को लेकर अगर आपके पास कोई शिकायत है। आपको बैलेंस नहीं पता चल पा रहा है। यानी किसी भी तरह की शिकायत है तो अब WhatsApp नंबर में भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। EPFO ने EPF सदस्‍यों के लिए शिकायतों के जल्द से जल्द समस्याओं को सुलझाने के लिए Whatsapp हेल्पलाइन सेवा (epfo whatsapp helpline service) शुरू की गई है।

PF के अकाउंट होल्डर्स अपने नजदीकी EPFO सेंटर से बात कर सकते हैं। EPFO के सभी 138 रिजनल ऑफिस में whatsapp हेल्पलाइन सर्विस शुरू हो चुकी है। कोई भी मेंबर मैसेज के जरिए अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। यह हेल्पलाइन नंबर EPFO की आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद है। EPFO का मकसद है कि इससे अकाउंट होल्डर्स को आत्मनिर्भर बनाना है और बिचौलियों पर उनकी निर्भरता खत्म करना है। अब तक इसके जरिए सैकड़ों समस्याओं को सुलझाया जा चुका है। हर एक क्षेत्र के अलग-अलग हेल्पालाइन नंबर हैं। 

दिल्ली उत्तराखंड के लिए हेल्पलाइन नंबर -

देहरादून - 8532889088

दिल्ली (सेंट्रल) - 8178457507

दिल्ली (ईस्ट) - 7818022890


दिल्ली (नॉर्थ) - 9315075221

दिल्ली (साउथ) - 9717547174

दिल्ली (वेस्ट) - 7428595582

बता दें कि EPFO के दूसरी सुविधाओं में EPFIGMS पोर्टल (ऑनलाइन शिकायत समाधान पोर्टल), CPGRAMS, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (फेसबुक और ट्विटर) और 24 घंटे काम करने वाला कॉल सेंटर शामिल हैं।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।