EPFO 3.0 जल्द होगा लॉन्च, 8 करोड़ PF मेंबर्स को मिलेंगी ये 5 खास सुविधाएं

EPFO 3.0 जल्द लॉन्च होने वाला है। इसमें 8 करोड़ PF मेंबर्स को पांच नई सुविधाएं मिलेंगी। एटीएम-यूपीआई से सीधे विड्रॉल से लेकर फौरन डेथ क्लेम तक, जानिए पूरी डिटेल।

अपडेटेड Aug 27, 2025 पर 3:00 PM
Story continues below Advertisement
EPFO 3.0 को जून 2025 में पेश किया जाना था, लेकिन लगातार तकनीकी टेस्टिंग और सुधार की वजह से लॉन्चिंग टल गई।

EPFO 3.0 rollout soon: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) जल्द ही अपना नया डिजिटल प्लेटफॉर्म EPFO 3.0 लॉन्च करने जा रहा है। इस प्लेटफॉर्म का मकसद कर्मचारियों के लिए सेवाओं को और आसान, पारदर्शी और तेज बनाना है। सरकार ने इसके लिए इंफोसिस, विप्रो और TCS जैसी दिग्गज आईटी कंपनियों को शॉर्टलिस्ट किया है। इनके जिम्मे सिस्टम का डेवलपमेंट और मेंटिनेंस होगा।

EPFO के नए डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए ऑटोमेटेड PF विड्रॉल और इंटीग्रेटेड ATM सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इस प्लेटफॉर्म को जून 2025 में लॉन्च किया जाना था, लेकिन तकनीकी टेस्टिंग और अन्य कारणों से इसमें देरी हो गई है। इसके बावजूद उम्मीद की जा रही है कि यह कदम लगभग 8 करोड़ कर्मचारियों के लिए बड़ा बदलाव लेकर आएगा।

EPFO 3.0 क्या-क्या नया मिलेगा?


1. ऑनलाइन क्लेम और करेक्शन

EPFO 3.0 में कर्मचारियों को अब छोटे-मोटे सुधार और क्लेम निपटाने के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। वे ओटीपी के जरिए ऑनलाइन सुधार कर सकेंगे और क्लेम का स्टेटस भी ट्रैक कर पाएंगे। इससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और आसान हो जाएगी।

2. बेहतर डिजिटल एक्सपीरियंस

नया सिस्टम कर्मचारियों को एक ज्यादा यूजर-फ्रेंडली डिजिटल एक्सपीरियंस देगा। इसमें वे अपने पीएफ अकाउंट का बैलेंस, स्टेटस और योगदान की जानकारी रीयल टाइम में ट्रैक कर सकेंगे। यह डिजिटल बदलाव EPFO सेवाओं को और अधिक सुलभ बनाएगा।

EPFO: अगर निकाल लिया पूरा पैसा, तो नहीं मिलेगी पेंशन, जानिये नियम - epfo if you withdraw all money from epf account you will not get pension check rules | Moneycontrol Hindi

3. एटीएम से सीधा PF विड्रॉल

नए प्लेटफॉर्म के बाद कर्मचारी सीधे ATM से अपने PF फंड निकाल सकेंगे। यह बिल्कुल बैंक खाते की तरह होगा। इसके लिए यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) को एक्टिवेट करना और आधार को बैंक अकाउंट से लिंक करना जरूरी होगा। यह सुविधा अचानक आने वाली वित्तीय जरूरतों में बेहद मददगार साबित होगी।

4. UPI से इंस्टेंट विड्रॉल

EPFO 3.0 में सदस्य यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) के जरिए भी तुरंत PF विड्रॉल कर पाएंगे। इससे इमरजेंसी की स्थिति में कर्मचारियों को बिना किसी जटिल प्रक्रिया के सीधे फंड तक पहुंच मिलेगी।

5. डेथ क्लेम का फौरन निपटारा

EPFO ने हाल ही में यह भी तय किया है कि मृत्यु के मामलों में क्लेम निपटारा और आसान होगा। नाबालिगों के लिए अब गार्जियनशिप सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं होगी। इससे परिवारों को तुरंत आर्थिक सहायता मिल सकेगी।

किस वजह से लॉन्च में हुई देरी?

EPFO 3.0 को जून 2025 में पेश किया जाना था, लेकिन लगातार तकनीकी टेस्टिंग और सुधार की वजह से लॉन्चिंग टल गई। फिलहाल EPFO और संबंधित मंत्रालय इस प्लेटफॉर्म को और प्रभावी और उपयोगी बनाने में जुटे हैं। उम्मीद है कि जल्द ही इसे कर्मचारियों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

EPFO के अन्य कदम

  • पिछले कुछ समय से EPFO ने कर्मचारियों की सुविधा के लिए कई अहम बदलाव किए हैं।
  • अब कर्मचारी आधार के जरिए KYC प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं, जिससे यह सरल और तेज हो जाती है।
  • नाम, जन्मतिथि और अन्य डिटेल्स में सुधार के लिए कर्मचारी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • EPFO ने नौकरी बदलने पर पीएफ ट्रांसफर की प्रक्रिया को आसान और तेज बनाया है।

यह भी पढ़ें : SIP Calculator: ₹5 हजार की SIP से कैसे बनेगा ₹25 लाख का फंड? समझिए पूरा कैलकुलेशन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।