EPFO अलर्ट: गायब हो सकता PF में आया ब्याज का पैसा, गलती से भी शेयर न करें ये नंबर

EPFO ने करोड़ो प्रॉविडेंट फंड (PF) खाताधारकों के लिए के लिए अलर्ट जारी किया है

अपडेटेड Oct 26, 2021 पर 1:53 PM

EPFO Alert: EPFO ने करोड़ो प्रॉविडेंट फंड (PF) खाताधारकों के लिए के लिए अलर्ट जारी किया है। अगर आपकी भी PF अकाउंट नंबर है तो कुछ जरूरी नंबर कभी भी किसी के साथ शेयर न करें। अगर आपने ऐसा किया तो आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। EPFO ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस बात की जानकारी दी है।

EPFO ने किया अलर्ट


EPFO ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि  ईपीएफओ आपसे कभी भी आपकी पर्सनल डिटेल्स जैसे आधार नंबर, पैन नंबर, UAN नंबर, बैंक अकाउंट डिटेल्स या OTP नहीं मांगता है। अगर आपको कोई कॉल करके या SMS या Whatsapp के जरिय पर्सनल डिटेल मांग रहा है तो वह आपके साथ फ्रॉड कर रहा है या कर सकता है। आप तुरंत सावधान हो जाएं और यह डिटेल्स कभी भी किसी के साथ शेयर न करें।


 

PF खातों में आने लगा है पैसा


प्रोविडेंट फंड (PF) के सब्सक्राइबर को दिवाली से पहले EPFO की तरफ से अच्छी खबर मिलने लगी है। EPFO ने वित्तीय वर्ष 2020-21 का ब्याज PF खाताधारों के खाते में डालना शुरू कर दिया है। देश के करीब 6.5 करोड़ सब्सक्राइबर के खाते में पैसे आने लगे हैं। ऐसे में सभी खाताधारक अपने पीएफ खाते को चेक कर रहे हैं कि उनके खाते में कितना PF का पैसा आया। आइए जानते हैं आप किस तरीके से अपनी पीएफ की स्टेटमेंट निकाल सकते हैं।


अगर नहीं आया पैसा तो न हों परेशान

 

अभी तक कई खाताधारकों को ब्याज का पैसा नहीं मिला है लेकिन उम्मीद है कि जल्द उनके खाते में पैसा आ जाएगा। दरअसल, ब्याज की रकम जोन वाइज क्रेडिट होने के क कारण कई बार अलग-अलग जोन में पैसा क्रेडिट होने में समय लगता है।


इतना आया है ब्याज का पैसा


गौरतलब है कि सरकार पहले ही वित्त वर्ष 2020-21 के लिए पीएफ पर 8.5 फीसदी ब्याज ट्रांसफर करने के प्रस्ताव पर हरी झंडी दे चुकी थी। लेबर मिनिस्ट्री ने भी इस फैसले पर अपनी सहमति दे दी थी। अब EPFO सब्सक्राइबर्स के खातों में 8.5 फीसदी ब्याज जमा कर रही है।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।