EPFO ने किया अलर्ट! सभी सदस्य फर्जी कॉल या SMS से रहें सतर्क, फोन आने पर तुरंत यहां करें शिकायत

EPFO: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने सभी अंशधारकों के लिए अलर्ट जारी किया है। ईपीएफओ ने इसे लेकर अलर्ट सोशल मीडिया पर जारी किया है। EPFO ने कहा है कि वह किसी भी सदस्य से कोई भी पर्सनल जानकारी जैसे फोन, ई-मेल आदि नहीं मांगता है

अपडेटेड Oct 02, 2023 पर 6:35 PM
EPFO ने कहा है कि वह किसी भी सदस्य से कोई भी पर्सनल जानकारी जैसे फोन, ई-मेल आदि नहीं मांगता है।

EPFO: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने सभी अंशधारकों के लिए अलर्ट जारी किया है। ईपीएफओ ने इसे लेकर अलर्ट सोशल मीडिया पर जारी किया है। EPFO ने कहा है कि वह किसी भी सदस्य से कोई भी पर्सनल जानकारी जैसे फोन, ई-मेल आदि नहीं मांगता है। ऐसे में अंशधारक सतर्क रहें और अपनी कोई भी पर्सनल जानकारी को किसी को भी शेयर न करें।

EPFO ने सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट

EPFO ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट शेयर किया है जिसमें ईपीएफओ ने फेक कॉल और SMS से सावधान रहने के लिए कहा है। ईपीएफओ ने कहा कि वह किसी भी सदस्य से उसकी पर्सनल जानकारी नहीं लेता है। ईपीएफओ सदस्य किसी से भी अपनी पर्सनल जानकारी को शेयर न करें। ईपीएफओ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर भ शेयर किया जिसमें सावधान रहें और सतर्क रहें का नारा दिया है। ईपीएफओ ने कहा है कि वह यूएएन, पासवर्ड, पैन, आधार, ओटीपी आदि की जानकारी नहीं मांगते हैं। वह किसी भी तरीके जैसे SMS, फोन, ईमेल या Whatsapp पर कोई भी जानकारी नहीं मांगता है।


 

फर्जी कॉल या SMS आने पर तुरंत करें शिकायत

ईपीएफओ ने कहा कि किसी भी फर्जी कॉल या SMS आने पर सतर्क रहें और तुरंत इसकी शिकायत करें। अंशधारक पुलिस या साइबर अपराध ब्रांच में रिपोर्ट कर सकते हैं। इसके अलावा EPFO की हेल्पलाइन पर तुरंत संपर्क करें। ईपीएफओ की हेल्पलाइन नंबर 14470 पर कॉल कर सकते हैं। यह हेल्पलाइन सुबह 7 बजे से लेकर शाम 9 बजे तक खुली रहती है। आप यहां अग्रेजी के अलावा हिंदी, गुजराती, मराठी, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, बंगाली और असमीया में जानकारी ले सकते हैं।

भारतीय कंज्यूमर ड्यूरेबल सेक्टर हालिया चुनौतियों के बावजूद नई तेजी के लिए तैयार : एचडीएफसी सिक्योरिटीज

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।