PF Interest: पीएफ खाताधारकों के लिए बड़ी खबर! इस दिन आएगा ब्याज का पैसा, EPFO ने ट्वीट पर दी जानकारी

EPFO Employees Provident Fund: देश के 6 करोड़ से अधिक पीएफ खाताधारक लंबे समय से अपने Provident Fund पर मिलने वाले ब्याज का इंतजार कर रहे हैं। वह EPFO के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर EPFO से सवाल पूछ रहे हैं कि उनका PF का पैसा कब आएगा। हालांकि, एक ऐसे ही सवाल के जवाब में EPFO ने बताया कि पीएफ पर ब्याज का पैसा कब तक आएगा

अपडेटेड Dec 07, 2022 पर 7:17 PM
EPFO: देश के 6 करोड़ से अधिक पीएफ खाताधारक लंबे समय से अपने Provident Fund पर मिलने वाले ब्याज का इंतजार कर रहे हैं।

EPFO Employees Provident Fund: देश के 6 करोड़ से अधिक पीएफ खाताधारक लंबे समय से अपने Provident Fund पर मिलने वाले ब्याज का इंतजार कर रहे हैं। वह EPFO के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर EPFO से सवाल पूछ रहे हैं कि उनका PF का पैसा कब आएगा। हालांकि, एक ऐसे ही सवाल के जवाब में EPFO ने बताया कि पीएफ पर ब्याज का पैसा कब तक आएगा और क्यूं ब्याज के आने में देरी हो रही है।

ट्विटर पर यूजर ने पूछा सवाल – कब आएगा PF पर ब्याज का पैसा?

खाताधारक इस बात को लेकर परेशान हैं कि पीएफ का ब्याज दिवाली बीत जाने के बाद भी पीएफ अकाउंट में नहीं आया है। एक पीएफ सब्सक्राइबर ने ट्विटर पर ईपीएफओ को टैग करते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया और पूछा की पीएफ पर ब्याज का पैसा कब तक आएगा। एक ट्विटर यूजर ने EPFO, Finance Ministry और PMO India को टैग करके ट्विटर पर सवाल पूछा है। इस सवाल का जवाब EPFO ने दिया है। एक ट्विट में यूजर ने लिखा है कि ईपीएफओ ने अभी तक 2021-22 के अंशदान का ब्याज नहीं दिया है। लोगों को उनका पैसा दिया जाए क्योंकि दिसंबर आ गया है और अभी तक ब्याज नहीं दिया गया।


EPFO ने दिया जवाब

EPFO ने निकुम्भ नाम के एक ट्विटर यूजर के ट्वीट पर अपना जवाब दिया है। ईपीएफओ ने लिखा है, 'प्रिय सदस्य, ब्याज जमा करने की प्रक्रिया जारी है और यह जल्द ही आपके खाते में दिखाई देगी। जब भी ब्याज जमा किया जाएगा। इसका पूरा भुगतान किया जाएगा. ब्याज की हानि नहीं होगी।'

 

 

आखिर क्यूं हो रही है देरी?

ईपीएफओ के जवाब से पीएफ खाताधारक ऐसी उम्मीद लगा रहे हैं कि साल के अंत तक उनके पीएफ खाते में ब्याज का पैसा आ जाएगा। दरअसल, पीएफ पर ब्याज का पैसा काफी लंबे प्रोसेस के बाद मिलता है, जिसके कारण देरी हो जाती है। सभी 6 करोड़ पीएफ खाताधारक को एक साथ ब्याज का पैसा नहीं मिलता है।

आज आरबीआई ने जारी की "मैं हूं ना" पॉलिसी, कोटक एएमसी के निलेश शाह ने ऐसा क्यों कहा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।