Get App

EPFO: क्या 8% से कम हो सकती है EPF पर मिलने वाली ब्याज दर? ईपीएफओ बोर्ड की आज की मीटिंग में होगा तय

EPFO: आज EPF पर मिलने वाले ब्याज की दरें तय हो सकती है। कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) पर ब्याज दर में रिवीजन आज कर सकता है। अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये ब्याज दर इस बार 8 फीसदी से कम रह सकती है। आज सोमवार को रिटायरमेंट फंड बॉडी आज ईपीएफ पर मिलने वाले ब्याज को लेकर चर्चा करेगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 27, 2023 पर 2:51 PM
EPFO: क्या 8% से कम हो सकती है EPF पर मिलने वाली ब्याज दर? ईपीएफओ बोर्ड की आज की मीटिंग में होगा तय
EPFO: आज EPF पर मिलने वाले ब्याज की दरें तय हो सकती है।

EPFO: आज EPF पर मिलने वाले ब्याज की दरें तय हो सकती है। कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) पर ब्याज दर में रिवीजन आज कर सकता है। अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये ब्याज दर इस बार 8 फीसदी से कम रह सकती है। आज सोमवार को रिटायरमेंट फंड बॉडी आज ईपीएफ पर मिलने वाले ब्याज को लेकर चर्चा करेगी और इस पर फैसला ले सकती है। इसके अलावा बोर्ड के सदस्य ज्यादा पेंशन के मुद्दे पर भी बैठक करेंगे। इसके सही तरीके से लागू करने पर भी चर्चा की जाएगी।

8% से कम हो सकता है EPF पर मिलने वाला ब्याज

हाल ही में ईटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक सरकार वित्त वर्ष 2022-23 के लिए पीएफ जमा पर ब्याज दर मौजूदा दर 8.1 प्रतिशत की तुलना में कम करके लगभग 8 प्रतिशत कर सकती है। ईपीएफओ की वित्त निवेश और लेखा परीक्षा समिति ने 2022-23 की कमाई के आधार पर इसकी सिफारिश की है।

अभी 40 साल में सबसे कम है ब्याज दर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें