PF खाताधारकों के लिए अच्छी खबर है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने ऑनलाइन ई-नॉमिनेशन के जरिए नॉमिनी जोड़ने की आखिरी तारीख को बढ़ा दी है। अभी तक अंतिम तारीख 31 दिंसबर 2021 थी जिसे आगे बढ़ा दिया गया है। हालांकि, अब ई-नॉमिनेशन की कोई डेडलाइन तय नहीं की गई है। EPFO ने एक ट्विट के जरिये बताया है कि 31 दिसंबर तक ई-नॉमिनेशन फाइल कर दें लेकिन इसकी कोई समयसीमा अब नहीं रखी गई है।
