PF Balance: मोदी सरकार की तरफ से जल्द पीएफ खाते में ब्याज का पैसा ट्रांसफर होगा। सरकार ने 6.5 करोड़ लोगों के खातों में ब्याज ट्रांसफर करेगी। EPFO प्रोविडेंट फंड (PF) के सब्सक्राइबर के खातों में ब्याज का पैसा (PF interest) अगस्त के अंत तक ट्रांसफर करना शुरू कर सकता है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपके अकाउंट में कितना किस हिसाब से पैसा आया है, तो यहां आपको बता रहे हैं पूरा कैलकुलेशन..
इस साल पीएफ खाते में इतना आया होगा ब्याज
यहां पीएफ पर ब्याज 15000 रुपये की बेसिक सैलरी पर कैलकुलेट किया गया है।
बेसिक सैलरी + DA = 15,000 रुपये
EPF में कर्मचारी का हिस्सा = 15,000 रुपये का 12% = 1,800 रुपये
EPS में कंपनी का योगदान = 15,000 रुपये का 8.33% = 1,250 रुपये
EPF में कंपनी का योगदान= कर्मचारी का हिस्सा-EPS में कंपनी का योगदान = 550 रुपये
हर महीने EPF में जाता है इतना पैसा= 1800 रुपये+550 रुपये=2,350 रुपये
फाइनेंशियल ईयर 2021-22 के लिए इंटरेस्ट रेट = 8.10 %
इस हिसाब से हर महीने इतना लगेगा इंटरेस्ट = 8.10 % /12= 0.675 %
अप्रैल के आखिर में EPF अकाउंट का बैलेंस= 2,350 रुपये
मई के महीने में EPF अकाउंट में फिर होगा इतना योगदान = 2,350 रुपये
मई के आखिर में EPF अकाउंट में कुल जमा होगा = 4700 रुपये
मई आखिर में EPF जमा होगा इतना इंटरेस्ट= 4700 रुपये X 0.675%= 31.79 रुपये
मई के आखिर में इतना मिलेगा ब्याज = 31.79 रुपये
इसी के आधार पर आने वाले महीनों का ब्याज भी होगा कैलकुलेट।