EPF ने FY 2023-24 के लिए बढ़ाया इंटरेस्ट रेट, मिलेगा 8.25% का ब्याज, इन 4 तरीकों से चेक करें बैलेंस

EPFO: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने देश के करोड़ों कर्मचारियों को शनिवार को बड़ा तोहफा दिया। सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी (Central Board of Trustees - CBT) की बैठक में फाइनेंशियल ईयर 2023-24 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) जमा पर 8.25 फीसदी ब्याज दर देने की सिफारिश की है

अपडेटेड Feb 12, 2024 पर 9:30 AM
EPFO: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने देश के करोड़ों कर्मचारियों को शनिवार को बड़ा तोहफा दिया।

EPFO: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने देश के करोड़ों कर्मचारियों को शनिवार को बड़ा तोहफा दिया। सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी (Central Board of Trustees - CBT) की बैठक में फाइनेंशियल ईयर 2023-24 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) जमा पर 8.25 फीसदी ब्याज दर देने की सिफारिश की है। यह पिछले 3 साल में उच्चतम ब्याज दर है। पिछले साल PF पर 8.15% और 2021-22 में 8.1% ब्याज दिया था। अप्रैल-मई में देश में होने वाले लोकसभा चुनावों से पहले PF पर ब्याज दर में बढ़ोतरी का फैसला लिया गया है। हालांकि, अभी इस सिफारिश को वित्त मंत्रालय से मंजूरी मिलना बाकी है। मंजूरी मिलने के बाद इसे नोटिफाई किया जाएगा और फिर सब्सक्राइबर्स के खातों में पीएफ ब्याज का पैसा ट्रांसफर करना शुरू कर देंगे। हम यहां आपको बता रहे है कि आप कैसे अपने EPF खाते का बैलेंस चेक कर सकते हैं।

 

SMS के जरिए चेक कर सकते हैं बैलेंस


EPFO के पास रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7738299899 पर EPFO UAN LAN (भाषा) भेजना है। LAN का मतलब आपकी भाषा से हैं। अगर आपको अंग्रेजी में जानकारी चाहिए तो LAN की जगह ENG लिखना होगा। इसी तरह हिंदी के लिए HIN और तमिल के लिए TAM लिखना है। हिंदी में जानकारी पाने के लिए EPFOHO UAN HIN लिखकर मैसेज करना होगा।

मिस्ड कॉल के जरिए जान सकते हैं डिटेल्स

आप चाहें तो एक मिस्ड कॉल के जरिए भी अपना EPF बैलेंस जान सकते हैं। इसके लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल करना है।

वेबसाइट के जरिए

ऑनलाइन अपना बैलेंस देखने के लिए EPF पासबुक पोर्टल पर विजिट करें। इस पोर्टल पर अपना UAN और पासवर्ड के जरिए लॉग इन करें। इसमें Download/View Passbook पर क्लिक करें और फिर आपके सामने पासबुक खुलेगी जिसमें बैलेंस देख सकते हैं।

उमंग ऐप के जरिए

अगर आपके पास स्मार्टफोन है तो आप ऐप के जरिए भी जब चाहें अपना ईपीएफ बैलेंस देख सकते हैं। इसके लिए उमंग ऐफ खोलकर EPFO पर क्लिक करें। इसमें Employee Centric Services पर क्लिक करें और इसके बाद View Passbook पर क्लिक कर UAN और पासवर्ड डालें। रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा। इसे दर्ज करने के बाद EPF बैलेंस देख सकते हैं।

Paytm Payments Services Crisis : चीन से FDI की जांच कर रही है सरकार, जानिए डिटेल

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।